Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून समेत इन तीन शहरों में एयर क्वालिटी सुधारने के लिए बनेगा प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Uk Fast Khabar July 23, 2026

उत्तराखंड के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनी रहती है. जिसको लेकर प्लान बनाया जाएगा.

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी है. इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पीएम-10 और पीएम-2.5 के स्तर को कम करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. इसके लिए सड़कों से उड़ने वाली धूल, निर्माण और भवनों के ध्वस्तीकरण से निकलने वाले मलबे, वाहनों से होने वाले प्रदूषण और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं पर प्रभावी नियंत्रण की रणनीति तैयार की जा रही है. प्रदूषण नियंत्रण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा.

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तीनों शहरों में एयर क्वालिटी की लगातार निगरानी की जाएगी. खासतौर पर पीएम-10 और पीएम-2.5 के स्तर में कमी लाने के लिए अलग-अलग स्रोतों से होने वाले प्रदूषण की पहचान कर उसके आधार पर उपाय किए जाएंगे. माना जा रहा है कि शहरों में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल है. ऐसे में सड़कों की स्थिति सुधारने, कच्ची सड़कों को पक्का करने और फुटपाथों का निर्माण करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

इसके साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान धूल को नियंत्रित करने के उपायों को भी प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा. सड़कों पर निर्माण सामग्री लंबे समय तक पड़े रहने से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से रखे गए निर्माण सामग्री को हटाने की व्यवस्था भी की जाएगी. इससे शहरों में पीएम-10 के स्तर को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

भवनों को तोड़ने के बाद निकलने वाला मलबा यानी डेमोलिशन वेस्ट भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है. इसके लिए स्थानीय निकायों को उचित निस्तारण स्थल चिन्हित करने होंगे. भवनों के ध्वस्तीकरण से निकलने वाले मलबे को सड़क किनारे, खाली प्लॉट या अन्य खुले स्थानों पर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी. इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि उन्हें यह जानकारी हो कि भवन निर्माण या ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाले मलबे का निस्तारण कहां किया जाना है.

वहीं पीएम-2.5 को नियंत्रित करने के लिए वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकता है. यदि जरूरत पड़ती है तो प्रदूषण की निगरानी और नियमों के अनुपालन के लिए मैनपावर बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे.

शहरों में बढ़ते यातायात जाम को भी वायु प्रदूषण से जोड़कर देखा जा रहा है. जाम के कारण वाहनों के लंबे समय तक सड़कों पर खड़े रहने से प्रदूषण बढ़ता है. ऐसे में प्रमुख चौराहों के सुधार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा. इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होने के साथ ही अनावश्यक उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है.प्रदूषण नियंत्रण के लिए काशीपुर मॉडल को दूसरे शहरों में लागू करने की तैयारी भी है. पिछले वर्षों की तुलना में काशीपुर में पीएम-2.5 के स्तर में हुए सुधार के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा.

इसके बाद यह देखा जाएगा कि वहां अपनाए गए कौन से उपाय प्रभावी रहे और उन्हें देहरादून और ऋषिकेश जैसे अन्य शहरों में किस तरह लागू किया जा सकता है. तीनों शहरों में किए जा रहे प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की प्रभावशीलता जांचने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की योजना भी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नई वार्षिक कार्ययोजना तैयार करनी होगी. इसमें प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों के आधार पर प्राथमिकता तय करते हुए ठोस प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे.

साथ ही आम लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से लगातार संदेश प्रसारित किए जाएंगे. स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड को भी सक्रिय करने की तैयारी है, ताकि लोगों को प्रदूषण के स्तर और उससे बचाव के उपायों की जानकारी मिलती रहे. इसको लेकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए और उन्होंने कहा कि चिन्हित शहरों में मॉनिटरिंग को बढ़ाया जाए. साथ ही दिए गए निर्देशों के अनुसार ही जरूरी प्लान के तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएं.

Continue Reading

Previous: विरोधाभासी मॉनसून! बागेश्वर में 124% ज्यादा, पौड़ी में 41% की कमी, कहीं आफत-कहीं सूखा
Next: नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Related Stories

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

September 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत
  • देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची
  • मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.