Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

28 जनवरी को देवभूमि में प्रवास कर सकते हैं PM मोदी, इन जगहों पर रुकने की चर्चा; क्या है कारण

Uk Fast Khabar January 22, 2025

देवभूमि उत्तराखंड से विशेष अनुराग रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद देहरादून या किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल में रात्रि प्रवास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को राज्य में शीतकालीन यात्रा शुरू किए जाने की जानकारी दी थी। साथ ही किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल में प्रवास करने का आग्रह किया था। माना जा रहा है कि 28 जनवरी को वह हर्षिल अथवा किसी अन्य स्थल में रात्रि विश्राम के लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड को इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और इसे लेकर तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उनसे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का आग्रह किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में शीतकालीन यात्रा व पर्यटन को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी थी। प्रधानमंत्री 28 जनवरी की शाम को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वह रात्रि विश्राम के लिए यहां रुकेंगे अथवा नहीं, यह तो प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन उनके रात्रि प्रवास के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां भी चल रही हैं। यद्यपि, तब दिल्ली विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रधानमंत्री की व्यस्तता भी रहेगी। सूत्रों ने बताया कि यदि प्रधानमंत्री 28 जनवरी को रात्रि प्रवास करते हैं तो इस क्रम में हर्षिल के नजदीक बगोरी गांव समेत अन्य शीतकालीन स्थलों में विकल्प खुले रखे गए हैं। बगोरी में तो हाल में राज्य सरकार के अधिकारियों के दल ने दौरा भी किया था।

38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का क्या है हाल
38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब उनके दीर्घकालिक उपयोग को लेकर भी काम शुरू हो गया है। जहां-जहां खेल सुविधाएं बढ़ाते हुए आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं, वहां खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। खेल विभाग के स्तर पर तैयार किए जा रहे लेगेसी पालिसी के ड्राफ्ट में खेल अकादमी के प्रस्ताव को शामिल किया जा रहा है। मंजूरी के लिए इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। उत्तराखंड में खेलों के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। देश-विदेश से अत्याधुनिक उपकरण मंगाए गए हैं। कई खेल उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानक वाले हैं। यह भी विचार किया जा रहा है कि राष्ट्रीय खेलों के बाद अवस्थापना सुविधाओं का संचालन किस तरह से किया जाएगा। रांची में राष्ट्रीय खेल समाप्त होने के बाद आधारभूत ढांचे का सही इस्तेमाल नहीं किया जा सका। नतीजतन, देखरेख के अभाव में महंगे उपकरण खराब हो गए। दूसरे राज्यों से सबक लेते हुए उत्तराखंड ने लेगेसी पालिसी के ड्राफ्ट पर भी तेजी से काम आरंभ कर दिया है। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम व कालेज से लेकर खटीमा, हरिद्वार, हल्द्वानी समेत तमाम शहरों में खेल अवस्थापना सुविधाएं व्यापक स्तर पर बढ़ी हैं। राष्ट्रीय खेलों के बाद इन जगहों पर आधारभूत ढांचे और अत्याधुनिक उपकरणों की देखरेख के लिए खेल अकादमी को जरूरी माना जा रहा है। इसके साथ ही, खेल अकादमी शुरू होने के बाद खिलाडिय़ों के लिए संबंधित खेलों में प्रशिक्षण लेने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विभाग को खेल अकादमी संचालित करने के लिए प्रशिक्षण और प्रबंधन से जुड़े मानव संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के अनुसार खेल अवस्थापना सुविधाओं का उत्तराखंड को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे, इसलिए लेगेसी पालिसी का ड्राफ्ट तैयार कराया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश से प्रयागराज जा रही Haridwar Express का प्रेशर टूटा… कई ट्रेनें घंटों रहीं प्रभावित
Next: Uttarakhand Nikay Chunav: चुनावी शोर थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना; 100 नगर निकायों के लिए गुरुवार को होगा मतदान

Related Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद

November 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड उत्तराखण्ड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
  • Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
  • कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
  • ‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.