Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM मोदी ने गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा- उत्कृष्टता का उदाहरण हैं वह

Uk Fast Khabar August 28, 2023

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (neeraj chopra won gold) जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज ने फाइनल मुकाबले में 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे और उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
उनकी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने X (पहले ट्वीटर) पर लिखा कि (PM Modi congratulated Neeraj Chopra) प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।
ndian Army ने भी दी नीरज को बधाई
नीरज चोपड़ा की शानदार जीत पर पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है। वहीं, इस कड़ी में इंडियन आर्मी ने भी नीरज चोपड़ा को X पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि नीरज चोपड़ा ने हमें फिर गौरवान्वित किया!!
भारतीय सेना बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (Men’s Javelin at World Athletics Championship 2023) में पुरुषों की भाला फेंक में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सूबेदार नीरज चोपड़ा (Subedar Neeraj Chopra) को बधाई देती है।

पाकिस्तान से मिली कड़ी टक्कर
नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Gold in World Athletics Championships) के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिली। अरशद ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो फेंकते हुए एक बार को भारतीय फैन्स की सांसें अटका दी थीं, लेकिन वह नीरज के 88.17 मीटर के थ्रो को पार नहीं कर सके।

पिता और चाचा ने जताई खुशी
नीरज की जीत पर पिता और चाचा ने गांव में गले मिलकर मनाई खुशी। इस दौरान नीरज चोपड़ा के पिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें नीरज से पूरी उम्‍मीद थी। उसे भी ये पता था कि वो देश का नाम ऊंचा करेगा। पूरे हिन्‍दुस्‍तान के लिए खुशी का दिन है।
वहीं, दूसरी ओर नीरज चोपड़ा के चाचा ने कहा कि बेटे ने ऐतिहासिक मेडल जीता है। पूरे देश को नीरज से उम्‍मीदें थी। इस खुशी के मौके पर पूरे गांव में मिठाई बांटी जा रही हैं। दूर दूर से गांव के लोग आकर नीरज के पिता को मिठाई खिला रहे हैं।

इन्होंने भी बनाई थी फाइनल में जगह
नीरज चोपड़ा के अलावा भारत के किशोर जेना और डीपी मनु ने भी फाइनल में जगह बनाई थी और उन्होंने अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया है। किशोर जेना ने पांचवें प्रयास में 84.77 मीटर का थ्रो फेंका और पांचवें स्थान पर रहे। वहीं डीपी मनु 83.72 के प्रयास के साथ छठे नंबर पर रहे।

Continue Reading

Previous: नैनीताल की शान नैनी झील को लेकर चिंताजनक रिपोर्ट, झील को बर्बाद करने पर तुले हैं 148 होटल
Next: स्कूलों में बच्चों के साथ अब माता-पिता की भी लगेगी क्लास, NCF में तय की गई अभिवावकों की भूमिका

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.