Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर PM मोदी, गृह मंत्री शाह समेत अन्य राजनेताओं ने दी बधाई

Uk Fast Khabar September 17, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज यानी 16 सिंतबर को जन्मदिन है। सीएम के जन्मदिन को प्रदेश में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath), हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) को जन्मदिन पर ट्वीट के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी की बधाई पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं चुनौतियों का सामना करने में आपका सानिध्य मुझे सदैव “सशक्त उत्तराखंड” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

यूपी के सीएम योगी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दी बधाई
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में कहा- कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ की कृपा आप पर बनी रहे।

हरियाणा सीएम खट्टर ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की दी बधाई
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उत्तराखंड के सीएम को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीट में लिखा- देवभूमि उत्तराखंड के विकास एवं वहां के नागरिकों की समृद्धि और शांति हेतु निरंतर प्रयत्नशील, ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। बाबा केदार व भगवान बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सीएम धामी को दी बधाई
इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उत्तराखंड के सीएम को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। ट्वीट में कहा गया है – देवभूमि उत्तराखंड के यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री, साथी पुष्कर सिंह धामी आपको जन्‍मदिन की आत्‍मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदारनाथ की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे, आप सदैव स्‍वस्‍थ रहें, दीर्घायु हों, यही कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने सभी के शुभकामनाओं पर धन्यवाद करते हुए आभार जताया है।

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर केदार में विशेष पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में आज सुबह विशेष पूजा आयोजित की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भी आयोजित होगी।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- PM के करिश्माई व्यक्तित्व से भारत का दुनिया में हुआ नाम
Next: जानिए क्या हैं प्रधानमत्री मोदी के पसंदीदा व्यंजन, क्या आपने चखा है इनका स्वाद

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क

June 13, 2026
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड

June 13, 2026
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा

June 13, 2026
28 जून को धूमधाम से बर्थडे मनाने का था वादा, सबको रोता-बिलखता छोड़ गए जसपाल राणा, सूनी पड़ी अकादमी

28 जून को धूमधाम से बर्थडे मनाने का था वादा, सबको रोता-बिलखता छोड़ गए जसपाल राणा, सूनी पड़ी अकादमी

June 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
  • नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
  • लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
  • 28 जून को धूमधाम से बर्थडे मनाने का था वादा, सबको रोता-बिलखता छोड़ गए जसपाल राणा, सूनी पड़ी अकादमी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.