Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM Modi ने देहरादून-लखनऊ के बीच नई वंदे भारत का किया शुभारंभ, ‘पहाड़ तक ट्रेन…’ CM Dhami ने भी किया बड़ा खुलासा

Uk Fast Khabar March 12, 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखंड के दो स्टेशनों ( काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि “वंदे भारत” ट्रेन, प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन “वंदे भारत” उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

पीएम मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव: धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार हेतु 5,120 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी देवभूमि की हर मांग को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयर कनेक्टीविटी, रोपवे, सड़क, रेल, परिवहन पर निरंतर कार्य हो रहा है। देहरादून से अयोध्या, पंतनगर से वाराणसी के लिए वायुयान के संचालन की मांग पूरी हो गई है। टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनते ही दुर्गम पहाड़ों में ट्रेन संचालन होना हर उत्तराखण्डी के लिए गर्व की बात होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वोकल फॉर लोकल पर आधारित ‘एक जनपद दो उत्पाद’ का संचालन प्रदेश के सभी 13 जनपदों में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ रेलवे के द्वारा शुरू किया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हार, बुनकरों और शिल्पकारों को आजीविका के अवसर प्रदान होंगे और प्रत्येक दुकान से कम से कम चार से पांच लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही देवभूमि के दो स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ होने से यात्रियों को सस्ती दरों पर दवाएं मिल सकेंगी। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, श्री सुनील उनियाल गामा, डीआरएम आर.के सिंह, संबन्धित पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Continue Reading

Previous: मोदी की गारंटी: लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने का प्लान-बी, उत्तराखंड में इस रणनीति के तहत जनता से जुड़ेगी भाजपा
Next: CM Dhami ने पशुधन मिशन के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, आंचल शहद की भी हुई शुरुआत

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.