Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पीएम मोदी ने लिया आपदा के हालातों का जायजा, उत्तराखंड को दी 1200 करोड़ की मदद

Uk Fast Khabar September 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, निर्माण व राहत कार्यों के लिए 1200 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आपदा में मृतकों के स्वजनों को दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। यद्यपि, मौसम प्रतिकूल होने के कारण प्रधानमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा नहीं कर पाए।
उन्होंने देहरादून में ही आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम सवा चार बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मौसम खराब होने पर हवाई दौरे न होने की स्थिति देख उन्होंने एयरपोर्ट स्थिति सभागार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा से संबंधित राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुतिकरण भी देखा। आपदा प्रभावित क्षेत्र और प्रभावितों की मदद को बहुआयामी दृष्टिकोण प्रधानमंत्री ने इस दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्र और प्रभावितों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के निर्माण को विशेष परियोजना बनाने, राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णाेद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण में सहयोग देेने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के माध्यम से राहत प्रदान करने और पशुओं के लिए मिनी किट की व्यवस्था भी की जाएगी। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर आगे दी जाएगी सहायता प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा के कारण नुकसान का आंकलन करने आई अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आपदा में मृत व्यक्तियों के स्वजन से मुलाकात कर संवेदना जताई तो प्रभावितों के दर्द को सुना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में केंद्र, राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की। शाम छह बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली लौट गए।

मृतकों के स्वजन को दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार की अनुग्रह राशि
अनाथ बच्चों को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना के तहत दी जाएगी सहायता
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का होगा पुनर्निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्गों का किया जाएगा जीर्णोद्धार
क्षतिग्रस्त हुए सभी स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण
पशुओं के लिए मिनी किट की जाएगी वितरित

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
वहीं एयरपोर्ट जा रहे महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रायपुर स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज चौक पर रोक लिया।

Continue Reading

Previous: पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का खतरा, यलो अलर्ट जारी
Next: उत्तराखंड शहीद परिवारों को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.