Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM Modi उत्तराखंड में 28 जनवरी को करेंगे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, खेल विश्वविद्यालय का भी कर सकते हैं शिलान्यास

Uk Fast Khabar December 9, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री के हाथों खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराने का प्रयास भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और खेल विश्वविद्यालय को लेकर प्रस्तावित एक्ट में संशोधन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

खेल विश्वविद्यालय विधेयक को राजभवन ने कुछ आपत्तियों के साथ लौटाया
बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय विधेयक को राजभवन ने कुछ आपत्तियों के साथ लौटाया है। इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने विधायी प्रमुख सचिव से वार्ता कर विधेयक में संशोधन और प्रस्तावित एक्ट को लेकर अध्यादेश जारी करने पर विचार किया जा रहा है। खेल विभाग इसी माह खेल विश्वविद्यालय के अध्यादेश को राजभवन भेजेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। खेल मंत्री ने बैठक में विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण संबंधी बिंदुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही प्रमुख मुख्य वन संरक्षक के स्तर पर है। इसे शीघ्र केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र से सैद्धांतिक सहमति के लिए इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि प्रधानमंत्री के हाथों विश्वविद्यालय का शिलान्यास कराया जा सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 11 दिसंबर को पीआरडी के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत्त पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि और मृतक आश्रित स्वजन को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। ऐसा पहली बार होगा। बैठक में प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश परमार, खेल एवं युवा कल्याण निदेशक प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।

डा आंबेडकर के सपनों का भारत बना रहे प्रधानमंत्री मोदी
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बना रहे हैं और विपक्ष आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहा है। उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में डा आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में यह बात कही। भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम ने डा आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने डा आंबेडकर की पहचान छिपाने की साजिश की और आज मोदी सरकार ने उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ रूप में स्थापित किया है। संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण दिवस को बाबा साहब के विरोध में कानून दिवस बनाकर औपचारिकता की गई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिन की अधिसूचना जारी कर संविधान दिवस के रूप में गौरवशाली अवसर सभी को दिया है। उन्होंने कई उद्धरण देते हुए कांग्रेस को आइना दिखाया। साथ ही कहा कि विपक्ष के नेता खाली पन्नों वाली किताब को संविधान बताते हैं और संविधान समाप्त होने का भ्रम फैलाते हैं। जब ये विदेश जाते हैं तो सत्ता में आने पर आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं। गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजानदास, सविता कपूर, अरविंद पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: निर्वाचन आयोग ने सीमा बढ़ाई, अब प्रधान पद प्रत्याशी 75 हजार कर सकेंगे खर्च
Next: नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होमगार्ड को सीएम की सौगात, मिलेगा 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.