Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जोशीमठ को लेकर PMO ने 10 को बुलाई बैठक, PM के एडवाइजर करेंगे हालात की समीक्षा

Uk Fast Khabar February 8, 2023

चमोली जिले में आपदा का दंश झेल रहे जोशीमठ शहर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में पीएमओ ने 10 फरवरी को बैठक बुलाई है, जिसमें जोशीमठ की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण भी देगा।
राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन सचिव बैठक से वर्चुअली जुड़ेंगे। उधर, राज्य मंत्रिमंडल की 10 फरवरी को होने वाली बैठक अब 15 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में होगी। माना जा रहा है कि पीएमओ की बैठक के दृष्टिगत बैठक की तिथि आगे की गई है। इसमें जोशीमठ को लेकर केंद्र को भेजे जाने वाले राहत पैकेज के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगाएगी।
जोशीमठ में भूधंसाव और भवनों में दरारों का क्रम तेज होने से उत्पन्न स्थिति को लेकर बीती आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डा पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आपदा के कारणों की तह तक पहुंचने और समस्या के समाधान के दृष्टिगत आठ संस्थानों के विज्ञानियों ने जोशीमठ में मोर्चा संभाल लिया था। ये संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय जोशीमठ की स्थिति और वहां चल रहे राहत व जांच से संबंधित कार्यों का निरंतर अपडेट ले रहा है।
अब पीएमओ ने 10 फरवरी को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ पर बैठक बुलाई है। इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री के सलाहकार यह बैठक लेंगे। बैठक में एनडीएमए की ओर से जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा एसएस संधु, सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे।
जोशीमठ के दृष्टिकोण से इस बैठक को अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें एनडीएमए द्वारा विज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्या के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही पीएमओ की ओर से अहम दिशा-निर्देश उत्तराखंड शासन को दिए जा सकते हैं। यही नहीं, अप्रैल के तीसरे सप्ताह से होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है।

एनडीएमए ने किया विमर्श:
जोशीमठ को लेकर दिल्ली में एनडीएमए की मंगलवार को हुई बैठक में विमर्श किया गया। एनडीएमए के सदस्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विज्ञानियों की प्रारंभिक रिपोर्ट पर संक्षिप्त चर्चा हुई। सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार अब एनडीएमए बुधवार को जोशीमठ में जांच में जुटी विज्ञानिक संस्थाओं के साथ उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के संबंध में मंथन करेगा।

Continue Reading

Previous: Joshimath: कैबिनेट की मुहर के बाद केंद्र को भेजा जाएगा राहत पैकेज का प्रस्ताव, 10 अप्रैल को होगी बैठक
Next: PCS Mains Exam पर करन माहरा ने खड़े किए सवाल, कहा- शंका होने के बावजूद की जा रही जल्दबाजी

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.