Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एसआईटी

Uk Fast Khabar July 13, 2026

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है.

देहरादून (उत्तराखंड): बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के चर्चित प्रकरण में चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल को देहरादून स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सादी वर्दी में पहुंची थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चमोली लाया गया, जहां आरोपी से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की परेशानियां बढ़ गई हैं. चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्रमोद नौटिया की गिरफ्तारी पर लंबे समय से तलवार लटकी हुई थी. बीते दिन गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रमोद नौटियाल उत्तराखंड हाईकोर्ट की शरण में गए और निलंबन आदेश और पुलिस की एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी. हाईकोर्ट ने बीकेटीसी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था और मामले की सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख दी थी. लेकिन इससे पहले ही प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी होने का अंदेशा जताया जा रहा है.

चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी प्रमोद नौटियाल को रविवार देर रात उनके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. इसके पश्चात उन्हें चमोली लाया गया और प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है. बताया कि, जांच टीम दस्तावेजों,अभिलेखों तथा अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. नियमानुसार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

बता दें कि बता दें कि,प्रमोद नौटियाल ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए नैनीताल उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इस याचिका पर बीकेटीसी से कोर्ट ने जबाब मांगा था और 16 जुलाई को न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी.

पूरा मामला जानिए: भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने इस मामले का सबसे पहले खुलासा किया था. संदीप खत्री ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली है कि बदरीनाथ मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान की चोरी हो रही है. भैरव सेना के संस्थापक के आरोपों के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ गया. मामले के सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार सदस्य जांच समिति का गठन किया था. वहीं मामला सुर्खियों में आया तो प्रदेश सरकार ने भी तीन सदस्य उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी. वहीं बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप में बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया. साथ ही उस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया.

Continue Reading

Previous: मौत को दावत! दिनेशपुर में रोड पर बने जानलेवा गड्ढे, लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Next: मुनस्यारी के मल्ला जोहार में बिल्जू नाला बना मुसीबत, लोग सीढ़ी के सहारे कर रहे पार, अफसर नहीं उठा रहे फोन

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.