Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऋषिकेश में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, अचानक बढ़ गया गंगा का पानी; बह गया कपल

Uk Fast Khabar December 30, 2023

गंगा के बीच प्री-वेडिंग शूट के दौरान दिल्ली से आए युगल का जीवन खतरे में पड़ गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दोनों नदी के बीच एक पत्थर पर फंस गए। कुछ ही देर में जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया तो दोनों बहने लगे। गनीमत रही कि राफ्टिंग व कैंप संचालकों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने राफ्ट की मदद से दोनों को बचा लिया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना को मोबाइल फोन में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
एसडीआरएफ के मुताबिक, घटना गुरुवार की है। दिल्ली निवासी मानस और अंजलि प्री-वेडिंग शूट के लिए ऋषिकेश आए थे। दोनों ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्यासी से पहले माला खूंटी पुल पर शूटिंग करा रहे थे। फोटोग्राफर ने उन्हें तस्वीरें लेने के लिए गंगा किनारे एक पत्थर पर बिठा दिया। इसी बीच गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से युगल नदी में फंस गया। कुछ ही पलों में पानी पत्थर के ऊपर से बहने लगा। यह देखकर युगल मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगा।

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर बढ़ा
समीप ही मौजूद राफ्टिंग व कैंप संचालक मनीष रावत, जब्बा रावत, जयवीर रावत आदि ने यह देखा तो राफ्ट लेकर मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से युगल को राफ्ट तक लाने के लिए प्रयास शुरू किए। नदी में हर पल जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज होता जा रहा था और राफ्ट संचालकों के कई प्रयास के बाद भी युगल रस्सी नहीं पकड़ पा रहे थे। इस बीच पानी के बहाव से युगल का हाथ छूट गया और दोनों नदी में बहने लगे।

ऐसे किया गया रेस्क्यू
राफ्ट सवार युवकों ने किसी तरह अंजलि को तो राफ्ट में खींच लिया, मगर मानस करीब 500 मीटर तक बहता चला गया। हालांकि, युवकों ने हार नहीं मानी और कड़ी मशक्कत के बाद मानस को भी राफ्ट में ले आए। लेकिन, तब तक पेट में काफी मात्रा में पानी चले जाने से वह बेहोश हो चुका था। इस बीच एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने सीपीआर दिया, तब जाकर युवक की सांस लौटी।

प्री-वेडिंग शूट के नाम पर उड़ रहीं नियमों की धज्जियां
ऋषिकेश का कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन प्री-वेडिंग शूट के लिए विशेष पहचान बना चुका है। हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग प्री-वेडिंग शूट के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, शूटिंग के दौरान नियम-कायदों को ताक पर रखा जा रहा है। हाल यह है कि अधिकांश लोग बिना अनुमति के यहां ड्रोन कैमरों का संचालन करते हैं। जबकि, ड्रोन उड़ाने के लिए वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है।

हानिकारक रंगीन गैस का भी हो रहा इस्तेमाल
गंगा तट पर हानिकारक रंगीन गैस के सिलेंडर भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कई लोग तो नदी में भी हानिकारक रंगीन गैस उड़ाकर शूटिंग कराते हैं। यही नहीं, शूटिंग के लिए युवक-युवतियों को नदी के बीच टापू और पत्थरों पर बिना किसी सुरक्षा के बिठाया जाता है, जो इस तरह के हादसों को न्योता है। समाजसेवी प्रदीप बाबी ने इस पर चिंता जताते हुए वन विभाग और प्रशासन से ठोस नियमावली बनाने की मांग की है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में जारी है बर्फबारी, कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट; लेट नहीं हुई वंदे भारत ट्रेन
Next: लव जिहाद से लेकर UCC तक… उत्तराखंड में इस साल विवादों में रहे ये मुद्दे

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.