Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • News
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयारियां तेज, एफआरआई ने किया दौरा

Uk Fast Khabar October 31, 2025

देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार देर शाम आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं चाक-चौबंद तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजत जयंती जैसे ऐतिहासिक आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। अधिकारियों ने मुख्य पंडाल, मंच डिजाइन, बैकड्रॉप एवं लेआउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया और इंजीनियरों से सुझाव लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने वीआइपी एवं वीवीआइपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, दर्शक दीर्घा, मीडिया जोन तथा आम जनता के प्रवेश एवं निकास मार्गों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था, आवागमन के सुचारु प्रबंधन, आपात सेवाओं की तैनाती, और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय और संचार तंत्र को मजबूत रखना जरूरी है, ताकि समारोह का संचालन बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कहा कि मीडिया प्रबंधन और सूचना प्रसारण से जुड़ी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम को सुगठित एवं दर्शनीय रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तराखंड की रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एफआरआइ में व्यवस्था का जायजा लेते वरिष्ठ अधिकारी।

Continue Reading

Previous: आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों को दी गई एक करोड़ की राशि नहीं हुई खर्च, अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
Next: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विस में होगा संबोधन

Related Stories

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

“बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”

November 7, 2025
सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..

November 7, 2025 10
हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..

November 7, 2025
जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..

November 7, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog News Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • “बेकुंठ चतुर्दशी मेले में फैशन शो, परंपरा और स्टाइल का संगम”
  • सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड सैनिक कल्याण बोर्ड का होगा पुनर्गठन, पूर्व सैनिकों में खुशी..
  • हॉकी के 100 साल पूरे: हल्द्वानी में रेखा आर्या बोलीं — खिलाड़ी हैं उत्तराखंड की शान..
  • जत जयंती विशेष: उत्तराखंड — जहां हर मोड़ पर बसती है प्रकृति की सुंदरता..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.