Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज, उतारे गए खंभों से तार; मोबाइल सेवा पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Uk Fast Khabar December 6, 2023

इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर शहर में चल रहे सुंदरीकरण के कार्य व बिजली के खंभों से उतारे जा रहे तारों के जाल के कारण दस दिसंबर तक इंटरनेट ब्रॉडबैंड व स्थानीय केबल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल एफआरआइ तक और इसके आसपास के समस्त क्षेत्र इससे प्रभावित रहेंगे। हालांकि, इससे मोबाइल नेटवर्क सेवा पर कोई असर नहीं पड़ने का दावा दूरसंचार कंपनियां कर रही हैं।

पीएम मोदी को दिया निमंत्रण
देहरादून में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर शहर की सड़कों को चमकाया जा रहा है। साथ ही खंभों पर लगे तारों के जाल को हटाया जा रहा है। दरअसल, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र देकर आए हैं।

सीएम धामी ने किया तैयारियों का निरीक्षण
दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने रविवार को एयरपोर्ट से एफआरआइ तक सड़क की स्थिति व शहर में चल रहे निर्माण व सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया था। जिला प्रशासन की ओर से समस्त दूरसंचार कंपनियों और केबल ऑपरेटरों को बिजली के खंभों पर फैले तारों के जाल हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इस पर किसी ने कदम नहीं उठाया। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में इंटरनेट ब्रॉडबैंड और केबल नेटवर्क की सेवा अभी से बाधित होने लगी है।

प्रशासन ने इन कंपनियों को दिए निर्देश
शहर के बीचों बीच घंटाघर, राजपुर रोड, चकराता रोड, हरिद्वार रोड, ईसी रोड, सहारनपुर रोड, जीएमएस रोड आदि क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड व केबल टीवी की सेवाएं सोमवार को भी प्रभावित रहीं। प्रशासन ने रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, भारत संचार निगम लिमिटेड, एयरटेल को निर्देश दिए हैं कि केबल एवं ब्रॉडबैंड से संबंधित कार्य दस दिसंबर तक न किए जाए। तारों का जाल हटने से दस किमी के दायरे में केबल एवं ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रभावित रहने की आशंका है।

कनेक्टिविटी रहेगी प्रभावित
रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के प्रबंधक गौरव शुक्ला ने बताया सुंदरीकरण वाले क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी हिस्सों में कनेक्टिविटी प्रभावित रहेगी। ग्राहकों के लिए दूसरे विकल्प तलाशे जा रहे हैं। वहीं बीएसएनएल के डीजीएम आरएस फोनिया ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

आरटीओ में नहीं हुआ काम
ब्रॉडबैंड की केबल कटने से सोमवार को आरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप रहा। वाहन ट्रांसफर, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से जुड़ी फीस इंटरनेट सेवा न होने के कारण जमा नहीं हो सकी। सुबह से शाम तक ट्रांसपोर्टर इधर से उधर दौड़ लगाते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ।

Continue Reading

Previous: देहरादून में सीएम धामी ने लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, डेढ़ साल पहले हुआ था काम, इस वजह से हुई देरी
Next: सीएम धामी ने दी होमगार्ड जवानों को सौगात, अब सेना की तरह मिलेगी कैंटीन की सुविधा; छुट्टियां भी बढ़ीं

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.