Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी मंत्रिमंडल विस्तार से मिशन 2027 को सफल बनाने की तैयारी, तेज हुई हलचल

Uk Fast Khabar September 13, 2025

प्रदेश में आपदा राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को गति देने में डबल इंजन का दम लगने के बाद अब सरकार और संगठन के लिए मिशन 2027 का मोर्चा खुलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गत गुरुवार को उत्तराखंड दौरे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली दौड़ को संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल को हाईकमान के स्तर से अंतिम रूप देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, मंत्रिमंडल में होने वाले किसी भी बदलाव से पहले प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी आकार लेगी। नई कार्यकारिणी की घोषणा नवरात्र में हो सकती है। मुख्यमंत्री धामी और उनकी सरकार को वर्षाकाल के दौरान कई चुनौतियों से जूझना पड़ा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी सरकार की मुश्किलें आपदा की एक के बाद एक घटनाओं ने बढ़ाईं। उत्तरकाशी जिले के धराली के बाद चमोली जिले के थराली में जल प्रलय ने तबाही मचाई। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ कुछ अन्य जिले भी आपदा से प्रभावित हुए। आपदा राहत कार्यों के मोर्चे को संभालने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं उत्तराखंड आकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जख्मों पर आर्थिक सहायता का मरहम लगा चुके हैं। पीड़ितों को भी उन्होंने ढाढस बंधाया। मोदी के दौरे के तुरंत बाद गत देर सायं मुख्यमंत्री धामी दिल्ली पहुंच गए। अब मुख्यमंत्री धामी के सामने पहला लक्ष्य विकास कार्यों को तेजी से संपन्न कराने का है, ताकि वर्षाकाल में हुए नुकसान से राज्य तेजी से उबर सके। मुख्यमंत्री को राहत देते हुए उनके मंत्रिमंडल में नये चेहरों को मौका देने की तैयारी है। साथ ही कुछ पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन में दायित्व देने की चर्चा भी है। पार्टी हाईकमान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण टीम को अंतिम रूप दे रहा है। भाजपा प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी से पहले तीन जिलों को छोड़कर शेष 16 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी हैं। इस बार संगठन में निचले स्तर से महिलाओं की भूमिका बढ़ाई गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में इस भूमिका को और सशक्त किया जाएगा। साथ ही धामी मंत्रिमंडल में भी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।
चर्चा है कि नवरात्र में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार किया जा सकता है। यद्यपि, पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में परिवर्तन दीपावली या उसके बाद भी आकार ले सकता है।

 

Continue Reading

Previous: केंद्र ने उत्तराखंड को एसडीआरएफ में जारी किए 455 करोड़, सीएम बोले- आपदा राहत कार्यों में खर्च होगी धनराशि
Next: सीएम धामी ने 146.19 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति, प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.