Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में ओबीसी आरक्षण के लिए सर्वे की तैयारी, 2018 की मतदाता सूची होगी आधार; नए मतदाता नहीं होंगे शामिल

Uk Fast Khabar August 27, 2024

देहरादून नगर निगम में परिसीमन के बाद पैदा हुई उलझन अभी दूर नहीं हुई है, लेकिन अब सभी वार्डों में ओबीसी सर्वे की बारी है। नगर निगम की ओर से वर्ष 2018 की मतदाता सूची के आधार पर ओबीसी सर्वे किया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर अब सरकार जल्द से जल्द सर्वे कराकर वार्डों का आरक्षण तय करने की तैयारी में है। हालांकि, इस सर्वे में बीते छह साल में वार्डों में बसे नए मतदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इससे पहले वार्डों के परिसीमन में भी वर्ष 2011 की जनगणना रिपोर्ट को ही आधार बनाया गया। जबकि, शहर के ज्यादातर वार्डों में मतदाताओं की वर्तमान संख्या दोगुनी तक हो गई है।

सर्वे व रिपोर्ट वास्तविकता से दूर
ताजा आंकड़े न होने के कारण देहरादून नगर निगम की व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर ही चल रही हैं और ज्यादातर सर्वे व रिपोर्ट वास्तविकता से दूर हैं। इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। निकाय की ओर से वार्डों में वर्तमान जनसंख्या के लिहाज से व्यवस्थाएं व सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं।

नए सिरे से परिसीमन प्रक्रिया शुरू
नैनीताल हाईकोर्ट में हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने निकाय चुनाव आगामी 25 अक्टूबर तक पूर्ण कराने का दावा किया है। लेकिन, इससे पहले ही देहरादून नगर निगम के वार्डों के नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें वार्डों को संतुलित करने के लिए बड़े वार्ड से कुछ आबादी छोटे वार्डों में शामिल किए गए। इसे लेकर चौतरफा विरोध भी हो रहा है। अब ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए सर्वे की तैयारी है। जिसके लिए नगर निगम की ओर से आज से कसरत शुरू की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, नया ओबीसी सर्वे वर्ष 2018 की मतदाता सूची के आधार पर ही किया जाएगा। जबकि, तब से अब तक करीब एक लाख 30 हजार वोटर बढ़ चुके हैं।
इनमें बड़ी संख्या में ओबीसी मतदाता भी हैं। हालांकि, चुनाव को लेकर सभी प्रक्रिया कब तक पूरी हो सकेगी यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ चुनाव आगे खिसकने के दावे कर रहे हैं।

जिन वार्डों में परिसीमन से बदलाव वहीं होगा ओबीसी सर्वे
देहरादून के वार्डों का भूगोल बदलने को लेकर चल रही नगर निगम की कसरत पर नगर निगम ने शहर के 100 में से 72 वार्डों की जनसंख्या में आंशिक परिवर्तन करते हुए परिसीमन की रिपोर्ट तैयार की। निगम ने 20 वार्डों को मानकों के अनुरूप बताया और आठ वार्डों में कैंट/पालिका से सटे होने के कारण कोई परिवर्तन नहीं किया जा सका। सभी वार्डों को मानक के अनुसार 8000 हजार आबादी (केवल 10 प्रतिशत कम या ज्यादा) के हिसाब से काटा गया। इन्हीं 72 वार्डों में अब ओबीसी सर्वे किया जाएगा।

नौ माह से लंबित निकाय चुनाव, सार्वजनिक कार्य प्रभावित
बीते दो दिसंबर को नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। पहले लोकसभा चुनाव के नाम पर निकाय चुनाव नहीं करा पाने की बात कही गई। लेकिन, छह माह पूर्ण होने के बाद प्रशासक का कार्यकाल तीन माह के लिए फिर बढ़ा दिया गया। अब करीब नौ माह बीत चुके हैं और चुनाव को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट से लेकर, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा पार्षदों से संबंधित कई काम आमजन नहीं करा पा रहे हैं।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में भी जल्द लागू हो सकती है यूनिफाइड पेंशन स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों जैसा मिलेगा फायदा
Next: देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.