Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम गणमान्यों ने महात्मा गांधी और शास्त्रीजी को दी श्रद्धांजलि

Uk Fast Khabar October 2, 2026

महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को राजघाट पर महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान देशभर में नेताओं और नागरिकों ने गांधी जयंती मनाई और शांति, अहिंसा और स्वच्छता के उनके संदेश को याद किया. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जंयती पर भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए.

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्षों के बीच शांति और अहिंसा का उनका संदेश बहुत महत्वपूर्ण है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती—जिसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है—पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में महात्मा गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है.

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और इसमें सहानुभूति व समावेशिता के मूल्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी नागरिक विकास के लाभों से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि यह विजन महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय’ के आदर्श की भावना को दर्शाता है, जो सभी के कल्याण और उत्थान के सिद्धांत पर आधारित है. मुर्मू ने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, आइए हम अपने नैतिक आचरण और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के अपने संकल्प को दोहराएं.

प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता की जयंती के मौके पर उनकी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी.

इसके अलावा राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर में राजस्थान सचिवालय में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. वहीं, गुरुग्राम में, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में, ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत गांधी जयंती के मौके पर ‘स्वच्छथॉन 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया.

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक देशव्यापी 30-दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया. मीडिया से बात करते हुए, रेड्डी ने नागरिकों, सरकारी और निजी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, एनजीओ (NGO) और अन्य संगठनों से स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आग्रह किया.

रेड्डी ने कहा कि गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को आने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, लगभग 30 दिनों के लिए सभी को पूरे देश में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ कार्यक्रम को अपनाना चाहिए और देश के सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है. महात्मा गांधी, जिन्हें मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. उनकी जयंती पर हर साल गांधी जयंती मनाई जाती है.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा गांधीजी की विचारधारा से जुड़े अहिंसा के संदेश को फैलाने के लिए इस दिन को तय किए जाने के बाद, 2 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है. भारत 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भी मना रहा है. 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे शास्त्री ने 1964 से 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया. उन्हें ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके योगदान के साथ-साथ आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देने और कृषि क्षेत्र को समर्थन देने के लिए याद किया जाता है.

Continue Reading

Previous: Asian Games Day 13: भारत ने जीता 12वां गोल्ड, तीरंदाजी के बाद बॉक्सिंग में मिला गोल्ड
Next: उत्तराखंड की 12 सड़कों का 1128 किमी तक होगा सर्वे, तय होगी स्पीड लिमिट, जल्द निकलेगा टेंडर

Related Stories

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!

October 22, 2026
उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

October 22, 2026
चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?

October 22, 2026
देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें

October 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo हो या iPhone 16, दो से ज्यादा आईफोन्स खरीदने पर एपल ने लगाई रोक!
  • उत्तराखंड NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, गृह सचिव से 770 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
  • चारधाम में श्रद्धालुओं के साथ ‘मौतों’ ने भी बनाया रिकॉर्ड, क्या मेडिकल एजवाइजरी को साइडलाइन करना पड़ रहा भारी?
  • देश का पहला धार्मिक सिलेबस उत्तराखंड में तैयार, राष्ट्रवाद-संस्कृति और इतिहास को जगह, जानें खास बातें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.