Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

Uk Fast Khabar August 14, 2026

उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख रुपए का मुआवजा देगी. हादसे की जांच भी कराएगी.

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इनमें 11 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक मजदूर को मामूली चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं, तीन मजदूर अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं. हालांकि चमोली जिलाधिकारी ने 9 मौतों की बात कही है. घटना की जानकारी लेने और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक आपदा प्रबंधन विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जांच की बात कही है.

चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी की टनल में कल 13 अगस्त गुरुवार को अचानक पानी और मलबा आने से बड़ा हादसा हो गया. घटना के वक्त टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर इसकी चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत तमाम रेस्क्यू फोर्स को तत्काल मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान शुरू किया गया.

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि अब तक 22 में से 12 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू किए गए मजदूरों में 11 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक मजदूर को मामूली चोट होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. आपदा आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक हादसे में अब तक सात मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं तीन मजदूर अभी भी टनल के अंदर हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों में उत्तर प्रदेश के तीन, उत्तराखंड के दो और छत्तीसगढ़ के दो मजदूर शामिल हैं. वहीं, अभी लापता तीन मजदूरों में छत्तीसगढ़ के दो और झारखंड का एक मजदूर बताया गया है. आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

सरकार की प्राथमिकता फिलहाल टनल में फंसे तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है. हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा नियमों के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा घायलों के इलाज और मुआवजे की कार्रवाई भी निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी. -मदन कौशिक, आपदा प्रबंधन मंत्री-

वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआईजी राजकुमार नेगी ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजकर 5 मिनट पर हुई. उन्होंने बताया कि विष्णुगाड़ परियोजना की टीआरटी टनल में करीब 1.5 किलोमीटर अंदर पानी और मलबा आने से कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और आपदा प्रबंधन का इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम यानी आईआरएस तत्काल सक्रिय कर दिया गया.

डीआईजी राजकुमार नेगी के मुताबिक

मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन सचिव भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे. फिलहाल प्राथमिकता टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है. इसके बाद हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टनल के अंदर अचानक पानी और मलबा आने की वजह क्या रही, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी. घटना के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित करने को लेकर भी चर्चा हुई है.
-राजकुमार नेगी, डीआईजी, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-

प्रारंभिक तौर पर अधिकारियों को आशंका है कि टनल के अंदर कहीं कैविटी बनने के कारण वहां से पानी और मलबे का रिसाव हुआ होगा, लेकिन हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल टनल में फंसे तीन मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चला रही हैं.

Continue Reading

Previous: स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
Next: प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.