Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

Uk Fast Khabar August 25, 2026

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त

डोईवाला: सोमवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (हर्रावाला, डोईवाला) के छात्र लंबित परीक्षा परिणामों और समय पर परीक्षाएं न कराए जाने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे. छात्रों का कहना था कि बीएमएस (BAMS) और बीयूएमएस (BUMS) के छात्रों की परीक्षाएं और रिजल्ट समय पर घोषित नहीं हो रहे है, जिससे उनका भविष्य अधर में है. कई बार ज्ञापन देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन मिलने और कोई ठोस कार्रवाई न करने से छात्र आक्रोशित थे. बहरहाल देर रात छात्र लिखित आश्वासन के बाद पानी की टंकी से नीचे उतर गए हैं.

हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रोटेस्ट समाप्त: हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय के VC के लिखित आश्वासन के बाद रात 1 बजे आंदोलनरत छात्र पानी की टंकी से नीचे उतरे. हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय में BAMS छात्रों का पानी की टंकी पर प्रदर्शन 12 घंटे तक चला. हंगामा देर रात करीब 1 बजे तक खत्म हुआ, जब वाइस चांसलर द्वारा 10 दिन के भीतर छात्रों की सभी समस्याओं के समाधान का लिखित लेटर दिया गया. इसके बाद पानी की टंकी पर चढ़े सभी छात्र नीचे उतर गए.

ज्वलनशील पदार्थ लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे छात्र: सोमवार को परीक्षा न कराने और रिजल्ट में देरी से नाराज सैकड़ों छात्रों ने धरना दिया था. गुस्से में कुछ छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही. डोईवाला पुलिस और प्रशासन रात भर उन्हें समझाने में जुटा रहा.

वीसी ने लिखित आश्वासन दिया: बाद में वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि-

  1. लंबित सभी रिजल्ट 10 दिन के भीतर घोषित किए जाएंगे
  2. अगली परीक्षाओं का टाइम टेबल एक हफ्ते में जारी होगा
  3. छात्रों का लेट हुआ सत्र कवर करने के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाएंगी

लिखित आश्वासन के बाद छात्र टंकी से नीचे उतरे: इस लिखित लेटर के मिलने के बाद रात 1:00 बजे के आसपास सभी छात्र शांतिपूर्वक टंकी से नीचे उतर गए और धरना समाप्त कर दिया.

ये हैं छात्रों के आरोप: छात्रों का कहना था कि उनका शैक्षणिक सत्र 6-8 महीने डिले हो चुका है. इससे उनकी इंटर्नशिप और आगे का अध्ययन प्रभावित हो रहा है. छात्रों का आरोप था कि उन्होंने कई बार कुलपति और रजिस्ट्रार को लिखित में ज्ञापन दिया. हर बार उन्हें दोनों की ओर से कोरा आश्वासन मिला. सोमवार को नाराज छात्रों ने पहले विवि परिसर के मेन गेट पर धरना दिया. जब कोई अधिकारी सुनने नहीं आया, तो 4-5 छात्र कॉलेज की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए. सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी.

अप्रिय घटना टली: इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ छात्र ज्वलनशील पदार्थ लेकर फिर टंकी पर चढ़ गए. खौफनाक कदम उठाने की धमकी देने लगे. रात 9 बजे तक विश्वविद्यालय के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात नहीं की थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही वार्ता कराई जाएगी. आखिरकार वीसी को लिखित आश्वासन देना पड़ा, तब जाकर बात बनी. बहरहाल बिना किसी अप्रिय घटना के छात्रों का विरोध प्रदर्शन संपन्न हो गया.

Continue Reading

Previous: हरिद्वार में PWD की टीम पर हमला, सरकारी अभिलेख छीने, अतिक्रमण चिन्हित करने गई थी टीम
Next: उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय ने बनाई नई पहचान, 1600 हेक्टेयर में विकसित किया चाय बागान, 4200 लोगों को मिला रोजगार

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.