Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड विधानसभा कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, इन मांगों को लेकर उठाई आवाज

Uk Fast Khabar February 19, 2025

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों ने मूल निवास, भू कानून और शहर के मुद्दों को लेकर विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल से पहले लगे बेरिकेडिंग के पास पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ कई संगठन के कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपा। रोजगार, पेंशन और आश्रितों को लाभ देने को लेकर विभिन्न जिलों से पहुंचे एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन से जुड़े लोगों ने परेड ग्राउंड से विधानसभा कूच किया। रिस्पना से पहले बेरिकेडिंग के पास पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की जिससे पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के के मीडिया कार्डिनेटर हरीश कोठारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रशिक्षितों को पुलिस ने वाहन में जैन धर्मशाला में छोड़ा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युद्धबीर सिंह राणा ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक मांग पूरी नहीं होगी एकता विहार स्थित धरनास्थल पर बेमियादी धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर महासचिव महाबीर सिंह रावत, सुलोचना, यशपाल चौहान, बृजमोहन नेगी, ललित मोहन बगौली, संगीता चौधरी, डीआर जखमोला, चरण सिंह चौहान, अनिल प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

मूल निवास और भू कानून के मुद्दों पर रीजनल पार्टी ने की नारेबाजी
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक से मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर कूच किया। मांगों पर कार्रवाई ना होने से नाराज कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी और जमकर नारेबाजी की। पुलिस से धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल और प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि मजबूत भू-कानून और मूल निवास 1950 लागू किया जाए। कहा कि सरकार मूल निवास भूकानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए लिए समान नागरिक संहिता कानून थोप रही है। उन्होंने इस कानून से लिव-इन रिलेशनशिप को हटाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाई, विनोद कोठियाल, राजेंद्र कोठियाल, सुरेंद्र चौहान, ललित श्रीवास्तव, प्रांजल नौडियाल, मीना थपलियाल आदि मौजूद रहे।

बस्तियों को उजाड़ने पर लगे अंकुश
एलिवेटेड रोड़ के नाम पर बस्तियों को ना उजाड़ने, छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों की चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू करने, सशक्त भू कानून बनाने, सहसपुर क्षेत्र में साइबर सिटी के नाम पर ग्रामीणों की भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने, देवाल में 500 परिवारों को भेजे गए वन विभाग के नोटिस वापस लेने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न दल और सामाजिक संगठनों ने एलआइसी बिल्डिंग से विधानसभा रैली निकाली। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को आठ सूत्रीय मांगपत्र भेजा। सीपीआइएम के राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित और जिला सचिव शिवप्रसाद देवली ने कहा कि एलिवेटेड रोड को लेकर एनजीटी के फैसले को वापस लिया जाए ,बस्तियों को मालिकाना हक मिले। उन्होंने समान नागरिक संहिता को हटाने की भी मांग कमी। साथ ही द्रोणपुरी में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध गेट लगाने का विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में सीपीआइएम के देहरादून सचिव अनंत आकाश, बसपा के महामंत्री सतेंद्र चोपड़ा, जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं, अमित परमन, उत्तराखंड क्रांति दल की महिला अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, सीटू के महामंत्री लेखराज, एटक के प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा के अलावा बस्ती बचाओ आंदोलन, चेतना आंदोलन, किसान सभा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जनवादी महिला समिति के पदाधिकारी शामिल रहे।

चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करे सरकार
मूल निवास, भू-क़ानून के साथ ही दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के लोगों को फ्री बिजली-पानी देने और 2022 चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति ने विधानसभा कूच किया। समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को भू-क़ानून का ड्राफ्ट और भाजपा का 2022 का दृष्टिपत्र सौंपा गया।

Continue Reading

Previous: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी शूटिंग एकेडमी, भविष्य के ओलिंपियन निशानेबाज होंगे तैयार
Next: उत्‍तराखंड में सख्‍त भू-कानून का प्रस्‍ताव मंजूर, जमीन खरीद के दौरान इन चार बातों का रखना होगा ध्‍यान

Related Stories

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

October 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट
  • रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.