Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के इस बच्चे को किया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, दिल्ली आने का न्योता दिया

Uk Fast Khabar June 5, 2026

राहुल गांधी ने इकनूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए पढ़ाई और खेल के बारे में पूछा, ढाई साल पहले गोल्डन टेंपल में मिले थे

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के रहने वाले छात्र इकनूर के लिए उनका जन्मदिन इस बार बेहद खास बन गया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इकनूर को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी. राहुल गांधी ने इकनूर से उनकी पढ़ाई और स्पोर्ट्स के बारे में भी पूछा.

राहुल गांधी ने रुद्रपुर के बच्चे को किया फोन: दरअसल करीब ढाई साल पहले अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच बना संपर्क आज भी कायम है. जन्मदिन के अवसर पर राहुल गांधी ने स्वयं इकनूर को फोन कर शुभकामनाएं दीं और दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया. फोन पर हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

नन्हे इकनूर को दी जन्मदिन की बधाई: रुद्रपुर शहर के छात्र इकनूर को गुरुवार को उनके जन्मदिन पर एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वयं फोन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसकी पढ़ाई तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली.

ढाई साल पहले गोल्डन टेंपल में हुई थी मुलाकात: जानकारी के अनुसार, करीब ढाई साल पहले जब राहुल गांधी अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल पहुंचे थे, तब उनकी मुलाकात कक्षा छह में पढ़ने वाले इकनूर से हुई थी. मुलाकात के दौरान दोनों ने गुरुघर में करीब दो घंटे तक सेवा की थी. इकनूर के व्यवहार और सेवा भावना से प्रभावित होकर राहुल गांधी ने उसका मोबाइल नंबर अपने पास सुरक्षित रखा था.

राहुल गांधी ने इकनूर से पढ़ाई-लिखाई और गेम्स के बारे में पूछा: उस समय यह मुलाकात मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी और इकनूर भी सुर्खियों में आ गए थे. समय बीतने के बावजूद राहुल गांधी ने उस मुलाकात को याद रखा और इकनूर के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं. फोन पर हुई बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने इकनूर से पढ़ाई-लिखाई और उनकी अन्य गतिविधियों के बारे में पूछा. इस दौरान इकनूर ने उन्हें हाल ही में एक स्विमिंग प्रतियोगिता में जीते गए गोल्ड मेडल की जानकारी भी दी. राहुल गांधी ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

राहुल गांधी ने इकनूर को दिल्ली आने का न्योता दिया: बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने इकनूर को दिल्ली आने का न्योता भी दिया और कहा कि जब भी वह दिल्ली आएं, उनसे जरूर मुलाकात करें. इस पूरे घटनाक्रम से इकनूर और उसके परिवार में खुशी का माहौल है. जन्मदिन पर मिला यह फोन कॉल इकनूर के लिए यादगार पल बन गया है.

गुरुवार को खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का दौरा रद्द हुआ था: गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए थे. उनकी अल्मोड़ा में जनसभा थी. खराब मौसम के कारण वो अल्मोड़ा नहीं जा पाए थे. इसके बाद राहुल गांधी ने पंतनगर से ही फोन पर जनसभा को संबोधित किया था. खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया था और वो दिल्ली लौट गए थे.

Continue Reading

Previous: पहले हमें काटो, फिर इन्हें काटना ये कहकर पेड़ों से लिपट गई थीं गौरा देवी, पढ़ें ‘चिपको’ की कहानी
Next: हिमालयी राज्यों के लिए जियोथर्मल स्प्रिंग से निकलने वाली CO2 के फायदे या नुकसान? जानिए क्या कह रहे वैज्ञानिक?

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.