Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पौड़ी सड़क हादसे के बाद रायपुर गांव में छाया मातम, अपनों को खोने के गम में हर आंख हुई नम

Uk Fast Khabar August 8, 2026

पौड़ी सड़क हादसे में लक्सर के एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.

लक्सर: बीते दिन पौड़ी में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत की खबर पहुंचते ही रायपुर गांव में हड़कंप मच गया. रिश्तेदार और जान पहचान के लोग अफजाल के घर पहुंचे. अधिक उम्र होने के कारण अभी अफजाल की मां नफीसा को हादसे में उनके परिजन की मौत की जानकारी नहीं दी गई हैं. उन्हें बस दुर्घटना में अफजाल और अन्य परिजन के घायल होने की जानकारी ही दी गई है.

परिवार को लेकर घूमने जा रहा था अफजाल: पेशे से ठेकेदारी का कार्य करने वाला रायपुर गांव निवासी अफजाल पौड़ी में एक भवन बनाने का कार्य करा रहा था और वह पौड़ी में ही रह रहा था. इन दिनों कांवड़ मेला होने के चलते वह पत्नी और बच्चों को लेकर पौड़ी घूमने जा रहा थे. सुबह करीब 7 बजे परिवार घर से निकला था. उनके साथ उनका भाई गुफरान, पत्नी शब्बो, पुत्र अमन, अरमान, अरहम, पुत्री अनाविया थे. पौड़ी से पहले कुंडधार में उनकी बोलेरो खाई में गिर गई. हादसे में अहरम को छोड़कर वाहन में सवार सभी की मौत हो गई. अरहम का फिलहाल उपचार चल रहा है.

हादसे के बाद गांव में छाया मातम: गुफरान की पत्नी और बेटा ज्वालापुर मायके गए थे. हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. रिश्तेदार उनके घर पहुंचे. आसपास के ग्रामीण भी अफजाल के घर पहुंचे और परिजन को ढांढस बंधाया. परिवार के करीबी और रिश्तेदार पौड़ी के लिए रवाना हो गए. हादसे की खबर मिलने पर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. जिसने भी दुर्घटना की खबर सुनीं उसकी आंखें नम हो गई, ग्रामीणों ने हादसे पर शोक जताया है.

अपनों को खोने के गम में हर आंख नम: गांव में शुक्रवार को हुई दर्दनाक घटना की खबर पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया. जिस गांव में एक दिन पहले तक खुशियां और चहल-पहल थी, वहां अब हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर घटना की चर्चा करते नजर आए. हर किसी की जुबान पर हादसे की ही बात थी और आंखों में अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने इस तरह की दर्दनाक घटनाएं अक्सर मोबाइल फोन, टीवी या समाचारों में ही देखी और सुनी थीं, लेकिन जब ऐसी घटना अपने गांव में हुई तो सभी को गहरा झटका लगा. लोगों का कहना था कि यह दुख सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे गांव का है.

दर्दनाक मंजर कभी नहीं देखा: 60 वर्षीय सादिक ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा दर्दनाक मंजर कभी नहीं देखा. वहीं सलीम ने कहा कि कल तक गांव में खुशियां थी, लेकिन आज हर घर में मातम छाया हुआ है. घटना के बाद ऐसा लग रहा है कि पूरे गांव की रौनक चली गई है. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जलेंगे. 70 वर्षीय शौकत ने बताया कि गांव में करीब तीन सौ से चार सौ लोग रहते हैं और सभी लोग आपस में बहुत प्यार और भाईचारे के साथ रहते हैं.

हादसे ने लोगों को झकझोरा: यहां हर सुख-दुख में लोग एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. उधर रियासत खान ने कहा कि मृतक परिवार से उनकी काफी नजदीकियां थी. इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. वहीं अब्दुल अहद और अरशद ने बताया कि कल शाम तक वह परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी खेल रहे थे, लेकिन आज वही घर मातम में बदल गया है. इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.

हादसे में मृतकों के नाम

  • अफजाल पुत्र अकबर सूफी (उम्र 49 वर्ष)
  • शब्बो पत्नी अफजाल (उम्र 40 वर्ष)
  • अनाविया पुत्री अफजाल (उम्र 3 वर्ष)
  • गुफरान पुत्र अकबर सूफी (उम्र 34 वर्ष)
  • अरमान पुत्र अफजाल (उम्र 21 वर्ष)
  • अमन पुत्र अफजाल (उम्र 16 वर्ष)
  • घायल-अरम पुत्र अफजाल (उम्र 8 वर्ष)
  • पता- रायपुर, जीतपुर, लक्सर हरिद्वार

बता दें कि बीते दिन देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सबदरखाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था. इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा शुक्रवार सात अगस्त सुबह घटित हुआ. जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई.

Continue Reading

Previous: आदमखोरों ने वन विभाग के ‘चक्रव्यूह’ का निकाला तोड़, पिंजरे और बंदूकें दोनों फेल, कैट फैमिली हुई ‘चालाक’
Next: 10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम

Related Stories

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

September 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत
  • देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची
  • मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.