एडल्ट फिल्ममेकिंग में नाम सामने आने के बाद से शिल्पा शेट्टी के बिजनस मैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्सर पब्लिक प्लेटफॉर्म में चेहरा ढक कर सामने आते हैं। वह अतरंगी मास्क से खुद का चेहरा ढके हुए ही नजर आते हैं और इसी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी वह लाइमलाइट में बने हुए हैं, लेकिन मास्क की वजह से नहीं, बल्कि ईशा गुप्ता की वजह से।
फिर सुर्खियों में आए राज कुंद्रा
वूम्पला द्वारा राज कुंद्रा का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी के पति ने ईशा गुप्ता को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
राज ने किया ईशा पर ये कमेंट
दरअसल, करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane Jaan) की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। यहां ईशा गुप्ता भी पहुंची थीं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि ईशा गुप्ता पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराती हैं। उसी दौरान अचानक से राज वहां आ जाते हैं। वह ईशा को गले लगाते हैं और कहते हैं ”यू आर सो हॉट”। राज कुंद्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी के फैंस को राज द्वारा ऐसा करना पसंद नहीं आ रहा। लोगों ने उन्हें लेकर कई निगेटिव कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘काम ऐसा करो कि दुनिया को मुंह न दिखा सको।’ एक अन्य ने लिखा, ‘राज कुंद्रा अभी भी नहीं सुधरा।’ एक फैन ने शिल्पा शेट्टी को नसीहत दी कि वह तो अलग हो जाएं।

