Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

12 साल से कागजों में चल रहा था राजाजी टाइगर रिजर्व फाउंडेशन, RTI से खुला राज; मचा हड़कंप

Uk Fast Khabar May 3, 2025

राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र से सटे निर्माण की एनओसी देने के मामले में गंभीर बात पकड़ में आई है। जिस शर्त पर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने निर्माण को एनओसी दी, इसकी एक शर्त के अनुसार टाइगर रिजर्व फाउंडेशन को वन्यजीव संरक्षण के कार्यों के लिए 05 लाख रुपए जमा कराए जाने थे। लेकिन, सालों तक भी धनराशि जमा नहीं कराई गई।
जब मामला सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक अपील के रूप में सूचना आयोग पहुंचा तो पता चला कि यह फाउंडेशन सिर्फ कागजों में संचालित हो रहा है। हालांकि, अब सूचना आयोग में मामला उजागर होने के बाद न सिर्फ फाउंडेशन का गठन किया गया है, बल्कि पांच लाख की धनराशि भी जमा करा दी गई है।
गंगा दर्शन माई ग़िंदा कुंवर सुभाषघाट (हरिद्वार) के प्रबंधक रमेश चंद शर्मा ने राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी से आरटीआइ में एनओसी को लेकर जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने पूछा था कि मायापुर वन ब्लाक की सीमा पर निजी भूमि निर्मल पंचायती अखाड़ा की दी गई एनओसी और उसकी शर्तों के विपरीत किए गए निर्माण पर क्या कार्रवाई की गई। तय समय के भीतर उचित जानकारी न मिलने पर मामला सूचना आयोग पहुंचा। अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने दी गई एनओसी और शर्तों के उल्लंघन पर पूरी रिपोर्ट तलब की। पता चला कि यह एनओसी वर्ष 2013 में आवासीय निर्माण के लिए जारी की गई थी। जिसमें तय किया गया था कि संबंधित निर्माण से निकलने वाले प्रकाश को वन क्षेत्र में रोकने की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा राजाजी की तरफ ग्रीन बेल्ट बनाकर चौड़ी पत्ती की ऊंची प्रजाति का पौधारोपण किया जाएगा।
वन्यजीवों के पीने के पानी के लिए बड़े वाटर होल बनाए जाएंगे, जैविक-अजैविक कूड़े का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कराया जाएगा और राजाजी टाइगर रिजर्व के टाइगर फाउंडेशन में 05 लाख की धनराशि दो वर्ष में दो समान किश्तों में प्रदान की जाएगी। इन सभी नियमों की अनदेखी के साथ ही यह बात भी सामने आई कि बहुमंजिला निर्माण करते हुए वेडिंग प्वाइंट का भी निर्माण कर दिया गया है। मुख्य गेट भी पार्क की दिशा में खोला गया है। जिससे वन क्षेत्र की तरफ तेज रोशनी का रुख होता है। यह बात भी सामने आई कि एनओसी की शर्तों के विपरीत की गई गतिविधि को रोकने के नाम पर विभागीय अधिकारियों ने महज खानापूर्ति की है। इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक से लेकर अन्य अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की थी। जिसके क्रम में अधिकारियों ने बताया कि संबंधित आश्रम ने एनओसी की शर्तों का पालन शुरू कर दिया है। फाउंडेशन में धनराशि जमा कराने के साथ ही आश्रम से निकलने वाले तेज प्रकाश और स्पीकर की ध्वनि को वन क्षेत्र की तरफ जाने से रोकने के इंतजाम किए जा चुके हैं। टाइगर रिजर्व की तरफ चौड़ी पत्ती के ऊंची प्रजाति के वृक्षों की ग्रीन बेल्ट बनाने की कार्रवाई की धरातल पर शुरू की गई है और वर्षाकाल में पौधारोपण किया जाएगा।

 

Continue Reading

Previous: ‘कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई’, उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
Next: प्रदेश में तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार, जिलाधिकारियों को किया गया अलर्ट

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.