Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बिहार में गंगा में फंसा राजमहल क्रूज, 9 विदेशी टूरिस्ट निकाले गये

Uk Fast Khabar September 14, 2026

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजमहल क्रूज फंसा, विदेशी सैलानियों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. 6 सितंबर से यह क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है. हालांकि क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों को पहले ही उतारकर ट्रेन के माध्यम से पटना भेज दिया गया है.

अनुकूल जलस्तर का इंतजार

अब क्रूज के आगे बढ़ने के लिए गंगा के जलस्तर के अनुकूल होने का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार राजमहल गंगा क्रूज 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद भागलपुर पहुंचा था. इसके बाद 6 सितंबर से यह गंगा के बीच ही खड़ा है.

सिमरिया सेतु पार करने की चुनौती

क्रूज को आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु की ओर जाना है. लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण फिलहाल आगे की यात्रा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. सिमरिया सेतु के नीचे से क्रूज को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए जलस्तर और नदी की स्थिति अनुकूल होना जरूरी है.

विदेशी सैलानियों को भेजा पटना

इस क्रूज पर कुल 11 सैलानी सवार थे. इनमें 9 विदेशी और 2 भारतीय पर्यटक शामिल थे. विदेशी पर्यटकों में ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के सैलानी भी शामिल थे. बढ़े जलस्तर को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही क्रूज से उतारकर ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है.

दो से तीन दिनों में फैसले की उम्मीद

इसके बाद से क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है. क्रूज प्रबंधन से जुड़े रंजीत कुमार के अनुसार जलस्तर में सुधार होने के बाद ही क्रूज को आगे भेजने का निर्णय लिया जाएगा. संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में नदी की स्थिति अनुकूल होने पर क्रूज अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सकता है.

एसडीआरएफ की लगातार निगरानी

हालांकि अंतिम निर्णय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही लिया जाएगा. क्रूज की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है. क्रूज के आसपास एसडीआरएफ जवानों की गश्त जारी है. नदी में बढ़े जलस्तर के बीच किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए टीम पूरी तरह सतर्क है.

ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर क्रूज

दरअसल राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है. इस दौरान पर्यटकों को गंगा किनारे बसे धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है.

क्रूज की यात्रा में बड़ी बाधा

भागलपुर और इसके आगे गंगा में बढ़ा जलस्तर फिलहाल क्रूज की यात्रा में बड़ी बाधा बना हुआ है. क्रूज मैनेजर रंजीत कुमार ने बताया कि जलस्तर की स्थिति को देखते हुए क्रूज को फिलहाल भागलपुर में रोका गया है. विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन के माध्यम से पटना भेज दिया गया है. नदी की स्थिति अनुकूल होने के बाद क्रूज को आगे रवाना किया जाएगा.

“क्रूज की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है. गंगा में जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसलिए क्रूज के आसपास गश्त की जा रही है. सुरक्षा बल परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं.” -इंस्पेक्टर नीलू, एसडीआरएफ कमांडर

Continue Reading

Previous: हरीश रावत उठाएंगे ये बड़ा कदम, पार्टी के Bigg Boss से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को लिखेंगे चिट्ठी
Next: IND W vs SL W: भारत 8वीं बार बना महिला एशिया कप का चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया

Related Stories

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन

September 15, 2026
मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस

September 15, 2026
चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु

September 15, 2026
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक

September 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • इस त्योहारी सीजन लॉन्च की जाएगी Hyundai Bayon एसयूवी, जानें कैसा होगा डिजाइन
  • मैकेनिक हत्याकांड केस: ‘तीसरी आंख’ ने खोल दी अपराधियों की पोल, हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस
  • चीरबासा में थमा केदारनाथ पैदल मार्ग, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु
  • उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं शुरू, हेली पैडों पर लौटी रौनक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.