Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भद्रा ने भरमाया राखी का मुहूर्त, संशय में लोग; जानें रक्षा सूत्र बांधने का सही समय…

Uk Fast Khabar August 30, 2023

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) हिदुओं और जैनियों का त्योहार है, जो प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को को बहन-भाई के स्नेह का पर्व माना जाता है। रक्षाबंधन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्व है।
राखी कच्चे सूत जैसी सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे तथा सोने या चांदी जैसी मंहगी वस्तु तक की हो सकती है। यहां ‘रक्षा’ से मतलब सुरक्षा व ‘बंधन’ का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।

बाजारों में उपहारों के लिए लगी रहती है भीड़
मान्यता है कि इस पर्व के दिन बहनें अपने भाई को ही राखी बांधती हैं परन्तु ब्राह्मणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों द्वारा सम्मानित संबंधियों (जैसे पुत्री द्वारा पिता को) भी बांधी जाती है। कभी-कभी सार्वजनिक रूप से किसी नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति को भी राखी बांधी जाती है। रक्षाबंधन के दिन बाजार में कई सारे उपहार बिकते हैं। बाजार में भी उपहार, नए कपड़े व मिठाईयों को खरीदने के लिए लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ होती है। घर में मेहमानों का आना जाना रहता है। इस प्रसिद्ध पर्व के दिन भाई अपनी बहन को राखी के बदले कुछ उपहार देते है।

रक्षाबंधन पर जानें शुभ मूहुर्त
इस बार रक्षाबंधन कब मनाया जाए व कब है राखी बांधने का सही समय इसे लेकर संशय बना हुआ है। कई लोगों का मानना है कि यह पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा और कईयों का कहना है कि 31 अगस्त को भाईयों की कलाई पर राखी सजेगी। लेकिन इस बार 30 अगस्त को भद्रा की महादशा लग रही है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, भद्रा में राखी का पर्व मनाना बेहद अशुभ माना जाता है इसलिए ज्योतिषाचार्यों ने इस असमंजस को दूर करते हुए 31 अगस्त को ही राखी बांधने के लिए शुभ बताया है।
देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज का कहना है कि इस बार 30 अगस्त को पूर्णिमा पर भद्रा शुरू हो रही है, जो रात नौ बजकर, दो मिनट तक रहेगी।

30 अगस्त को रहेगा भद्रा
भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती है व रात्रि के समय भी राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है लेकिन 30 अगस्त को रात के समय में भद्रा खत्म होगा। ऐसे में धर्म और निर्णय सिंधु के अनुरूप रक्षाबंधन 31 को ही मनाया जाएगा। नालापानी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के आशीष गिरी महाराज के अनुसार, 31 अगस्त सुबह सात बजकर, पांच मिनट तक पूर्णिमा तिथि पर बहन भाई को राखी बांध सकती हैं। भाई-बहन के प्रेम के इस पर्व को विशेष मुहूर्त देखकर ही मनाया जाना चाहिए, जो 31 को है।

31 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य डा. बिजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, 30 को दिनभर भद्राकाल रहेगा इसलिए राखी नहीं बांधी जा सकती। ऐसे में 31 को राखी बांधना श्रेष्ठ है। सुबह सात बजकर, पांच मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, लेकिन भद्रा नहीं होगी। उदय तिथि में राखी बांधना अथवा पर्व की शुरुआत हो तो वह पूरे दिन माना जाता है।

Continue Reading

Previous: राज्य विश्वविद्यालय विधेयक नए सिरे से पारित कराने की तैयारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
Next: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक, UCC से संबंधित विधेयक पर चर्चा की संभावना, साफ रहेगा आसमान

Related Stories

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

August 22, 2026
भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक संपन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर सहमति

भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक संपन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर सहमति

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026
उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

August 22, 2026
भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक संपन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर सहमति

भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक संपन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर सहमति

August 22, 2026
उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र निरस्त, नैनीताल जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र निरस्त, नैनीताल जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • उत्तराखंड में भीषण हादसा, चार बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
  • भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक संपन्न, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर सहमति
  • उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र निरस्त, नैनीताल जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.