Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दीपावली से पहले बोनस और डीए में वृद्धि के रूप में मिल सकती है राहत, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Uk Fast Khabar October 22, 2024

प्रदेश के एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते में वृद्धि के रूप में राहत मिल सकती है। वित्त विभाग ने इस संबंध में पत्रावली को उच्च अनुमोदन के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गत 18 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की थी। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली पर्व पर महंगाई भत्ते को बढ़ाने और बोनस भुगतान की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया था कि केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 50 प्रतिशत से 53 प्रतिशत कर चुकी है। परिषद ने 25 अक्टूबर तक राज्य कार्मिकों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने, अक्टूबर माह का वेतन और राज्य सरकार के ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली बोनस भुगतान करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री धामी ने परिषद की मांगों पर कार्यवाही का विश्वास दिलाते हुए वित्त विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में वित्त विभाग ने पत्रावली का मूवमेंट शुरू कर दिया है। इस संबंध में पत्रावली को उच्च अनुमोदन के लिए बढ़ाया गया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने पत्रावली को बढ़ाने की पुष्टि की।

युवाओं का सपना पूरा करेगा प्रोजेक्ट यूपीएससी: राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को राजभवन में पावन चिंतन धारा आश्रम संचालित ‘प्रोजेक्ट यूपीएससी’ शुरू किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में विशेषकर बालिकाओं में असीमित प्रतिभा है। वे संसाधनों के अभाव में अपना प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना पूरा करने से न रह जाएं, उनके लिए यह प्रोजेक्ट बहुत ही मददगार साबित होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में बालिकाओं को विशेष रुप से प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे वे सिविल सेवाओं की तैयारी कर इस क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे प्रदेश में ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जिनमें बहुत प्रतिभा हैं। उनके सपनों को आकार देने के लिए मार्गदर्शन की बहुत बड़ी आवश्यकता है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि सिविल सेवा के अहम क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस संस्था ने पहल की है।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड की महिला नीति से UCC को भी मिलेगा बल, अंतिम रूप देने की कसरत तेज
Next: उपनल कर्मियों का मामला अब विधि विभाग के हवाले, समान कार्य-समान वेतन देने पर आने वाले खर्च की भी हो रही गणना

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.