Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में दांव पर लगी दिग्गजों की प्रतिष्ठा, अजय-अनिल और त्रिवेंद्र समेत इन प्रत्याशियों का भाग्य EVM में होगा बंद

Uk Fast Khabar April 19, 2024

उत्तराखंड में शुक्रवार को मतदान का महापर्व कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला भी करने जा रहा है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में सम्मिलित केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यसमिति के सदस्य गणेश गोदियाल का भाग्य शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदाताओं ने इन दिग्गजों को लेकर क्या निर्णय सुनाया, इसकी जानकारी चार जून को चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ सामने आ सकेगी। लोकसभा के चुनावी संग्राम में उत्तराखंड की पांच सीटों पर राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों की हार-जीत का निर्धारण शुक्रवार को हो जाएगा। प्रदेश के 83.37 लाख मतदाता मतदान कर राष्ट्रीय राजनीति में राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों का भविष्य तय करने में भूमिका निभाएंगे। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस चुनाव में दोनों दलों ने प्रत्याशियों के चयन में जिन सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा, वे लगभग समान ही रहे हैं। भाजपा ने पांच में से एक सीट महिला के खाते में रखी है। चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

मोदी कैबिनेट का हिस्सा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। अजय भट्ट प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में अजय भट्ट की साख भी दांव पर है।
गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा ने इस बार नए चेहरे के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी पर दांव आजमाया है। बलूनी के भाजपा के शीर्ष नेताओं से करीबी संबंध हैं। भाजपा और बलूनी, दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गणेश गोदियाल भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को टक्कर दे रहे हैं। यह सीट कांग्रेस के लिए भी प्रतिष्ठा का सबब बन गई है। मतदाता जीत का सेहरा किस के सिर बांधते हैं, यह शुक्रवार को तय हो जाएगा।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। सत्तारूढ़ दल ने इस सीट से सांसद पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के स्थान पर त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भरोसा किया है। यह चुनाव भाजपा और त्रिवेंद्र, दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। त्रिवेंद्र के मुकाबले के लिए कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत को आगे किया है। वीरेंद्र के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। वहीं अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा चुनाव मैदान में हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा से चुनौती मिल रही है। दोनों नेताओं के लिए यह उनकी साख का चुनाव बन चुका है। टिहरी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बाद भाजपा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को पार्टी ने चाैथी बार चुनाव मैदान में उतारा है। शाह के सामने इस सीट पर जीत का क्रम बरकरार रखने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को भाजपा को चुनौती देने के लिए मैदान में उतारा है।

 

Continue Reading

Previous: सर्वाधिक सभा करने वाले स्टार प्रचारक बने उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, की 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो
Next: उत्तराखंड में अब तक हुआ 24.83 प्रतिशत वोटिंग, सहसपुर में मतदान कर्मी की तबीयत खराब

Related Stories

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.