Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आसन वेटलैंड में मेहमानों के लिए तैयार हुआ रिसॉर्ट, अतिथि करेंगे सैर; मिलेगा पहाड़ी खाना

Uk Fast Khabar December 7, 2023

देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व एवं उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड में जीएमवीएन का रिसॉर्ट व बोटिंग केंद्र राजधानी देहरादून में आठ दिसंबर से शुरू हो रहे दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में पहुंचने वाले अतिथियों के स्वागत को तैयार है। बताया जा रहा कि सम्मेलन के बाद मेहमान प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने और बर्ड वाचिंग व बोटिंग के लिए जीएमवीएन के आसन रिसॉर्ट सेंटर व बोटिंग केंद्र पहुंचेंगे। अतिथियों के स्वागत में कोई कमी न रहे, इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को रिसॉर्ट सेंटर का निरीक्षण किया।

अतिथियों को कराई जाएगी आसन वेटलैंड की सैर
निवेशक सम्मेलन के बाद अतिथियों को उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड की सैर कराने की योजना है। आसन वेटलैंड देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व यानी संरक्षित अभयारण्य है। इन दिनों वेटलैंड की झील में हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे आए हुए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पक्षी भी यहां प्रवास पर हैं। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण झील में अठखेलियां करते विदेशी परिंदों को देखना व पैडल बोट का आनंद लेना बेहद रोमांचक होता है।

व्यवस्थाएं हैं दुरुस्त
बुधवार को सहायक महाप्रबंधक पर्यटन एसपीएस रावत ने सेंटर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए पर्यटन विभाग उत्तरकाशी के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह गुसाईं व चमोली के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक रावत को भी बोटिंग केंद्र पर बुला लिया गया है।

अतिथि बोटिंग व बर्ड वाचिंग का लेंगे आनंद
आसन रिसॉर्ट सेंटर के प्रबंधक गिरवीर सिंह रावत ने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के अतिथियों को लेकर केंद्र पर बोटिंग व बर्ड वाचिंग के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बर्ड वाचिंग के लिए दूरबीन की व्यवस्था की गई है, जो केंद्र पर बने टावर से झील व परिंदों की सुंदरता निहारने में सहायक बनेगी। इसके अलावा यदि वह चाहेंगे तो अतिथियों को बोटिंग भी कराई जाएगी। वर्तमान में यहां पर 12 बोट हैं।

पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे अतिथि
जीएमवीएन के रिसॉर्ट सेंटर पर अतिथियों को पहाड़ी व्यंजन परोसने की तैयारी पर्यटन विभाग के माध्यम से की जा रही है। सहायक महाप्रबंधक पर्यटन एसपीएस रावत ने बताया कि अभी तक अतिथियों के भोजन के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। यदि ऐसा हुआ तो विभाग अतिथियों को पहाड़ी व्यंजन परोसेगा।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने दी होमगार्ड जवानों को सौगात, अब सेना की तरह मिलेगी कैंटीन की सुविधा; छुट्टियां भी बढ़ीं
Next: देहरादून में लिंक रोड होगी फोरलेन, केंद्र ने मंजूर किए 715 करोड़; सीएम धामी ने जताया आभार

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.