Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अपराध का बदला ट्रेंड, ऑनलाइन शिकार बन रहे लोग; क्राइम के आंकड़ें देख चौंक जाएंगे

Uk Fast Khabar December 21, 2023

तेजी के साथ बढ़े तकनीक के चलन और भुगतान की आनलाइन प्रणाली के साथ अपराध का ट्रेंड भी बदलता जा रहा। जहां पहले अपराधी लूट, चोरी, डकैती या हत्या के माध्यम से अपराध को अंजाम देते थे, वह तकनीक का दुरुपयोग उनका मुख्य हथियार बन चुका है। अपराध के इस बदले ट्रेंड में भले ही प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, फिरौती व अपहरण जैसी संगीन घटनाओं में पिछले वर्षों की तुलना में वर्ष 2023 में कमी दर्ज हुई हो, मगर साइबर अपराध की तेजी से बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की चुनौती को और बढ़ा दिया है।

पिछले सालों का कुछ ऐसा है रिकॉर्ड
सैकड़ों-हजारों मील दूर बैठे अपराधी किसी भी देश या प्रदेश में बैठकर आसानी से जनता की कमाई पर ऑनलाइन डाका डाल रहे हैं। बात वर्ष 2023 की करें तो प्रदेश में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के तहत 13 जिलों में 15397 मुकदमे दर्ज हुए जबकि अकेले साइबर अपराध में ही 20 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। प्रदेश में वर्ष 2022 में आइपीसी के अंतर्गत 16549 मुकदमे दर्ज हुए थे, जबकि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर इस दरमियान 13 हजार शिकायतें आई थी, लेकिन एक वर्ष के अंतराल में ही साइबर अपराध की घटनाओं में डेढ़ सौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई।

वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े सबसे ज्यादा मामला
वर्ष 2023 में दर्ज साइबर अपराध की 20 हजार शिकायतों में अपराधियों ने घर बैठे लोगों से करीब 55 करोड़ ठग लिए। हैरानी की बात भी है कि साइबर अपराध के तहत एनसीआरपी पर आई कुल शिकायतों में से 70 प्रतिशत शिकायतें वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी रहीं। वहीं, बात अगर आनलाइन ठगी गई धनराशि वापिस करने की करें तो साइबर थाना पुलिस महज 10 प्रतिशत यानी 5.45 करोड़ रुपये ही पीड़ितों तक लौटा सकीं। रिकवरी के निम्नतम प्रतिशत का मुख्य कारण यह रहा कि जब तक पुलिस ने साइबर ठगों का पता लगाया तब तक धनराशि ठिकाने लग चुकी थी।

नया चलन बना साइबर ठगों का हथियार
कोरोना के बाद जिस तरह से विभिन्न कंपनियों में वर्क फ्राम होम का चलन बढ़ा, उसी तेजी से यह साइबर ठगों का नया हथियार भी बन बया। वर्ष 2023 में साइबर ठगों ने वर्क फ्राम होम नौकरी या व्यापार का लालच देकर बेरोजगारों को तगड़ा चूना लगाया। घर बैठे रुपये कमाने की चाहत में पीड़ितों ने अपनी पूरी जमा पूंजी साइबर ठगों के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। साइबर अपराध नेटवर्क देश से बाहर से संचालित किया जा रहा व अपराधी संगठित तरीके से भारत का पैसा चाइना व सिंगापुर ट्रांसफर कर रहे हैं।

नेटवर्क तोड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
यह नेटवर्क तोड़ना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। वर्क फ्राम होम की तरह ही इस वर्ष इंटरनेट मीडिया पर वीडियो लाइक करना या किसी चैनल व एप को डाउनलोड कराकर या सबस्क्राइब कराकर भी ठगी की घटना की गई। पहले साइबर अपराध में बिहार, झारखंड, हरियाणा व राजस्थान के कुछ विशेष क्षेत्रों का नाम सामने आता था, लेकिन पिछले एक वर्ष में लगातार इसका कनेक्शन विदेश से जुड़ा सामने आया है।

अपराध का ऐसा है हाल
साल – 2023, 2022,
डकैती- 09, 19,
लूट-170, 170 ,
चोरी, 1365, 1498
हत्या, 173, 187
फिरौती के लिए अपहरण, 02, 03
दुष्कर्म, 734, 872
चेन लूट, 17, 33

भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार
राज्य गठन से लेकर अब तक 252 भ्रष्ट और रिश्वतखोर सरकारी कार्मिकों पर विजिलेंस का फंदा कसा गया है। इनमें से 59 जेल की हवा खा चुके हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार के लिए 1064 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। भ्रष्टाचार और संवेदनशील मामलों की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की समिति बनाई जा रही। सतर्कता विभाग की ओर से बताया कि वर्ष 2023 में टोल फ्री नंबर 1064 पर कुल 304 शिकायतें दर्ज हुईं। देहरादून और हल्द्वानी सेक्टर में जांच के बाद 12 मुकदमे दर्ज किए गए। देहरादून व हल्द्वानी सेक्टर में वर्तमान में केवल 64 शिकायतें लंबित हैं। इस वर्ष विजिलेंस ने अब तक कुल 12 ट्रैप किए।

छह नए थाने व 21 पुलिस चौकी खुली
वर्ष 2022 में यमकेश्वर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में पौड़ी की युवती की हत्या के बाद राजस्व पुलिस की लापरवाही सामने आने पर सरकार ने प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को नागरिक पुलिस के हवाले करने की कसरत आरंभ की। इस प्रक्रिया में वर्ष-2023 में प्रदेश में राजस्व क्षेत्र में छह नए थाने और 20 पुलिस चौकी खोली गई। इनके लिए पुलिसकर्मियों के 327 पद सृजित किए गए। सरकार का मानना है कि राजस्व क्षेत्र नागरिक पुलिस के सुपुर्द करने से यहां कानून-व्यवस्था में सुधार आएगा।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के मूल निवासियों को नहीं होगी स्थाई निवास प्रमाण पत्र देने की बाध्यता, CM धामी ने दे दिए खास निर्देश
Next: तीन करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन राजस्थान से गिरफ्तार

Related Stories

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.