Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भालू आतंक से दहशत में पहाड़: मौतें और घायल बढ़े, धामी सरकार ने शुरू की कड़ी कार्रवाई..

Uk Fast Khabar December 3, 2025

उत्तराखंड में भालू के बढ़ते हमलों से चिंता बढ़ गई है। इस साल पांच लोगों की जान गई और 72 घायल हुए हैं। सरकार ने मानव-भालू संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। भालुओं के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा और घायलों को आर्थिक मदद दी जाएगी। गांवों में कचरा प्रबंधन सुधारा जाएगा और बीयर स्प्रे का उपयोग किया जाएगा।


उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भालू के बढ़ते हमलों ने चिंता और चुनौती दोनों बढ़ा दी है। इसी वर्ष भालू के हमले में पांच लोग जान गवां चुके हैं, जबकि 72 घायल हुए हैं। इस सबको देखते हुए मानव-भालू संघर्ष थामने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में वन विभाग इसे लेकर संजीदा हुआ है। अब भालू के व्यवहार में आई आक्रामकता का अध्ययन कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि समस्या से निबटने को प्रभावी कदम उठाए जा सकें। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के उपचार के दृष्टिगत अधिकतम 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निश्चय किया गया।

मानव-भालू संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत वन विभाग के नवनियुक्त मुखिया प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया। इस अवसर पर बताया गया कि पौड़ी जिले में मानव-भालू संघर्ष के कारणों का अध्ययन कराया जा रहा है। इस पर मिश्र ने निर्देश दिए कि मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर राज्य के सभी भालू प्रभावित क्षेत्रों का अध्ययन करा लिया जाए। इसमें जैव विविधता बोर्ड और अनुसंधान विंग की मदद ली जाएगी।

यह बात भी सामने आई कि गांवों के नजदीक कचरे के ढेर की ओर भी भालू आकर्षित हो रहे हैं। इसे देखते हुए गांवों के आसपास कचरा निस्तारण की कार्यवाही डीएम से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करने का निश्चय किया गया। इसमें नगर निकायों व पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। यह भी कहा गया कि मानव-भालू संघर्ष की रोकथाम में बीयर स्प्रे लाभदायक हो सकता है। सभी संबंधित प्रभागों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

प्रभागों को यह भी दिए निर्देश

  • संवेदनशील गांवों के प्रथम व अंतिम घर को चिह्नित कर झाड़ी कटान कराएं।
  • वनकर्मियों की नियमित गश्त प्रभावित क्षेत्रों में रखी जाए।
  • भालुओं के वासस्थल में सुधार को उठाए जाएं प्रभावी कदम।
  • फाक्स लाइट, बुश कटर, साेलर लाइट व पिंजरे क्रय करने पर ध्यान दें प्रभाग।

उत्तराखंड में भालू के बढ़ते हमलों से चिंतित सरकार ने मानव-भालू संघर्ष को थामने के लिए कदम उठाए हैं। भालू के व्यवहार में आई आक्रामकता का अध्ययन कराया जाएगा और प्रभावितों को 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। वन विभाग कचरा प्रबंधन और बीयर स्प्रे के उपयोग पर भी ध्यान दे रहा है।

 

Continue Reading

Previous: वीरों को नमन: पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में सीएम धामी का संबोधन..
Next: राशन वितरण में परिवर्तन: पीले कार्ड धारकों को जनवरी से मिलेगा गेहूं और चावल दोनों..

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.