Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार

Uk Fast Khabar August 8, 2026

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने की कोशिश कर रहे हैं, अब सीएम से गुहार लगाई.

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत अब अपने गृह राज्य में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं. पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने जमीन खरीदने से जुड़ी अपनी परेशानी रखी. गौरतलब है कि ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता हैं.

ऋषभ पंत का कहना है कि वह करीब तीन साल से उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया की जटिलताओं और स्पष्टता की कमी के चलते अब तक उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं मिल पाई है. पंत की अपील के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जवाब देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने और पंत को नियमानुसार हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है.

तीन साल से जमीन की तलाश, अब सीएम से लगाई गुहार: ऋषभ पंत ने शुक्रवार रात करीब 12:46 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. उत्तराखंड से अपने लगाव का जिक्र करते हुए पंत ने कहा कि वह अपने राज्य में वापस आकर रहना चाहते हैं. लेकिन रहने के लिहाज से उनकी जरूरत के मुताबिक अच्छी और बड़ी जमीन नहीं मिल पा रही है. पंत ने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में सहयोग करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता को लेकर काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं. तीन साल से प्रयास करने के बावजूद अब तक जमीन नहीं मिल पाई है.

उत्तराखंड में घर बनाने की इच्छा: ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को देश-दुनिया में बढ़ावा देने के लिए काम किया है. अब वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच लौटकर राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह उत्तराखंड में रहकर राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं. इसी मकसद से उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर मामले को देखने की अपील की है.

सरकार जमीन दे तो सम्मान की बात, नहीं तो तय रेट पर खरीदना चाहता हूं: ऋषभ पंत ने एक अन्य पोस्ट में जमीन को लेकर अपनी इच्छा और स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की ओर से उन्हें जमीन उपहार में मिलती है, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकार से तय सरकारी दर पर जमीन खरीदने के इच्छुक हैं.

पंत ने कहा कि कम से कम इससे वह अपने राज्य उत्तराखंड में अपना पहला घर बना सकेंगे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का तरीका समझ नहीं आ रहा है और इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद मांगी है.

सीएम धामी ने दिया जवाब, अधिकारियों को निर्देश: ऋषभ पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी जवाब सामने आया है. मुख्यमंत्री ने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के जरिए देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. सीएम ने उत्तराखंड लौटकर योगदान देने की पंत की भावना को भी सराहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ पंत की ओर से उठाए गए विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिकारी जल्द ही ऋषभ पंत से संपर्क करेंगे और नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.

पंत की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा: ऋषभ पंत की दोनों पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कुछ यूजर्स ने पंत की मांग और जमीन खरीदने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे उत्तराखंड लौटने की उनकी इच्छा से जोड़कर देखा. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह दावा भी किया कि पोस्ट बाद में हटाई जा सकती हैं. हालांकि ऐसी अटकलों फिलहाल सीएम की पोस्ट के बाद खत्म हो गई हैं.

क्रिकेट के साथ अब घर की तलाश: क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बना चुके ऋषभ पंत के लिए उत्तराखंड में घर बनाने की यह इच्छा उनके राज्य से जुड़ाव को भी सामने लाती है. दिल्ली से उत्तराखंड अपना बेस शिफ्ट करने की उनकी कोशिश और मुख्यमंत्री से सीधे मदद मांगना अब चर्चा का विषय बन गया है. खास बात यह है कि पंत की अपील के बाद मुख्यमंत्री की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया आई है और अधिकारियों को मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता हैं: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता यानी Highest Individual Taxpayer बने हैं. उन्होंने इस दौरान कुल 23.84 करोड़ रुपये का आयकर चुकाया है. पिछले महीने 25 जुलाई को देहरादून में आयकर दिवस समारोह में आयकर दिवस समारोह पर उन्हें सम्मानित भी किया गया था.

Continue Reading

Previous: कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
Next: प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी

Related Stories

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

September 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत
  • देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची
  • मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.