Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई आम आदमी की टेंशन, ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ महंगाई ने बिगाड़ा बजट

Uk Fast Khabar May 27, 2026

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है. लोगों में नाराजगी और चिंता साफ दिख रही है.

देहरादून: महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए इन दिनों हर सुबह एक परेशानी लेकर आ रही है. आज 26 मई की सुबह सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की जानकारी मिली. इससे पहले 25 मई को पेट्रोल डीजल के दाम में 2.61 और 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गई. तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार तेल की कीमतों में इजाफा किया है.

दाम बढ़ने के बाद देहरादून के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमत 100.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं पावर-95 वाला पेट्रोल 108.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपए, 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को 90 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ चुकी है. कुल मिलाकर पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

ऐसे में गरीब तबके का पूरे महीने का बजट ही बिगड़ गया है. लोगों को रोजमर्रा के खर्च की चिंता सता रही है. ईटीवी भारत की टीम ने देहरादून में लोगों से बातचीत करते हुए बढ़े हुए तेल के दामों को लेकर उनकी राय जानी.

देहरादून के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे पारस नाम के एक व्यक्ति ने कहा, पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं. आम आदमी की कमाई पहले ही सीमित है और ऊपर से बार-बार बढ़ते दाम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं.

देहरादून निवासी अमित तोमर ने कहा,

‘अभी कुछ दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे और अब फिर से कीमतों में इजाफा हो गया है. कई सालों बाद पेट्रोल ने फिर से 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास छोटी गाड़ियां और दोपहिया वाहन ही हैं. यदि पेट्रोल लगातार 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर रहेगा तो आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा.’

अमित का कहना है कि, पेट्रोल महंगा होने का असर केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर पड़ता है. ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ जाती हैं, जिसका असर समाज के हर वर्ग पर पड़ता है.

इसी तरह अर्सलान नाम के एक युवक ने भी बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि,

‘पिछले 10 से 15 दिनों के भीतर 4 बार पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं. जिससे आम जनता परेशान है. अंतरराष्ट्रीय हालात भी इसकी बड़ी वजह है. वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है. ईरान जैसे देश भारत को कम कीमतों पर तेल देने की बात कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है.’

अर्सलान ने पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि अब पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाई जा रही है और इसकी गुणवत्ता पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.

दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल कारोबार से जुड़े लोग हालात को नियंत्रण में बता रहे हैं. पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा,

‘फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल का कोई बड़ा संकट नहीं है. यदि भारत की तुलना आसपास के कई देशों से की जाए तो यहां हालात काफी स्थिर और बेहतर हैं. कई देशों में ईंधन को लेकर गंभीर संकट देखने को मिल रहा है, जबकि भारत में लगातार सप्लाई बनी हुई है. कभी-कभी वीकेंड या छुट्टियों के दौरान डिमांड बढ़ने से सप्लाई में हल्की दिक्कत आती है. लेकिन उसे भी जल्द संभाल लिया जाता है.’

कीमतों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. वैश्विक स्तर पर लगभग सभी देशों को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां लंबे समय से नुकसान झेल रही थीं और ऐसे में सरकार ने कुछ राहत देने के उद्देश्य से दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत में कीमतों को सीमित स्तर तक ही बढ़ाया गया है. केंद्र सरकार खुद भी बड़ा आर्थिक बोझ उठा रही है ताकि आम जनता पर ज्यादा दबाव न पड़े.
आशीष मित्तल, उत्तराखंड पेट्रोल डीजल एसोसिएशन

लोगों में भविष्य को लेकर बढ़ रही चिंता पर उन्होंने कहा कि, अभी से नकारात्मक सोच रखना सही नहीं होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि अंतरराष्ट्रीय युद्ध और तनाव की स्थिति कम होती है तो आने वाले समय में सरकार लोगों को राहत दे सकती है और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए भी जा सकते हैं. पिछले कई वर्षों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, जबकि वैश्विक बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. लेकिन अब डॉलर और क्रूड ऑयल दोनों की कीमतें बढ़ रही हैं. ऐसे में सरकार भी कुछ आर्थिक बोझ जनता के साथ साझा कर रही है.

Continue Reading

Previous: एप्पल का नया Gen AI वेबसाइट लीक, क्या बदलने वाली है Apple Intelligence की ब्रांडिंग?
Next: धराली आपदा एक दुर्लभ गंभीर हाइड्रो-मौसमी घटना, नई स्टडी ने बताया फ्लैश फ्लड का असल कारण

Related Stories

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

July 6, 2026
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

July 6, 2026
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

July 6, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

July 6, 2026
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

July 6, 2026
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

July 6, 2026
एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित

एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित

July 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स
  • देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
  • IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश
  • एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.