Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ परिवारिक मूल्यों और रोमांस का मेल है यह फिल्म

Uk Fast Khabar July 28, 2023

करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। पारिवारिक और रोमांटिक फिल्में बनाते रहे करण ने इस बार इन दोनों जॉनर्स का मेल करवा दिया है। नई और पुरानी पीढ़ी के कलाकारों को एक साथ देखना सुखद अनुभव है। फिल्म के दृश्य भव्य विशाल और रंगों से भरे हैं मगर कहानी कुछ जगहों पर खिंची हुई लगती है।

मूवी रिव्यू:
कलाकार : रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, तोता राय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर
निर्देशक : करण जौहर
निर्माता : हीरू यश जौहर, करण जौहर
लेखक : इशिता मोइत्रा
रिलीज डेट : Jul 28, 2023
प्लेटफॉर्म : सिनेमाहॉल
भाषा : हिंदी
बजट : NA
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने सात साल बाद निर्देशन में वापसी की है। इस बीच उन्होंने ओटीटी के लिए निर्देशन किया, मगर सिनेमाघरों में उनके डायरेक्शन में बनी आखिरी रिलीज 2016 में आयी ऐ दिल है मुश्किल है, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे और अब उनकी वापसी रणवीर सिंह के साथ हुई है।
पारिवारिक फिल्म कभी खुशी कभी गम और कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना, ऐ दिल है मुश्किल जैसी रोमांटिक फिल्म बना चुके करण इस बार राकी और रानी की प्रेम कहानी में इन दोनों जॉनर का मिश्रण लेकर आए हैं।

क्या है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टोरी?
कहानी है रॉकी और रानी के प्रेम की, लेकिन परिवार के बिना प्रेम कहानी आगे नहीं बढ़ सकती है। कहानी शुरू होती है दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) के साथ, जिसका जीवन में लक्ष्य अपनी बॉडी बनाना और अजीबोगरीब अतरंगी कपड़े पहना।
वहीं, रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) महत्वाकांक्षी है। न्यूज चैनल में एंकर है। दोनों की मुलाकात होती है उनके दादा-दादी की वजह से। रॉकी के दादा कंवल (धर्मेंद्र) और रानी की दादी जामिनी (शबाना आजमी) किसी जमाने में एक-दूसरे से प्यार किया करते थे, लेकिन दोनों की शादी अलग-अलग जगहों पर हो गई थी।
अब रॉकी और रानी उन्हें मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्हें आपस में प्यार हो जाता है। रॉकी और रानी को इस बात का एहसास है कि दोनों के परिवार का रहन-सहन, संस्कृतियां एक-दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। ऐसे में परिवार को वह कैसे इस रिश्ते के लिए तैयार करेंगे।
इस बीच बातों-बातों में आइडिया निकलकर आता है कि क्यों न दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ तीन महीने बिताएं, ताकि उन्हें और उनके परिवार वालों को यह बात समझ में आए कि क्या वह आगे एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिता पाएंगे? दोनों एक-दूसरे के परिवार को इंप्रेस करने के लिए पहुंच जाते हैं। क्या दोनों एक-दूसरे के परिवार का दिल जीत पाएंगे? कहानी इस पर आगे बढ़ती है।

कैसा है करण जौहर की फिल्म का स्क्रीन प्ले?
करण जौहर की फिल्मों की खास बात होती है कि उनका फ्रेम लार्जर देन लाइफ होता है, उसमें बहुत से रंग होते हैं, भव्य सेट, विदेशी लोकेशन पर गाने यह सारे मसाले उन्होंने इस फिल्म में भी बरकरार रखे हैं। भावनाओं को ह्यूमर के साथ मिलाने की कला करण में है। अपनी पिछली फिल्मों की ही तरह उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के साथ कहानी में अहम संदेश भी है।
हालांकि, वहां तक पहुंचने में फिल्म समय लेती है। करण ने कॉमेडी और भावनात्मक दृश्यों के बीच दो परिवारों को लेकर जो संतुलन बनाया है, वह सराहनीय है। रॉकी जहां, रानी के गंभीर स्वभाव वाले सदस्यों के बीच रहकर हंसाता है। वहीं रानी, रॉकी के परिवार के बीच रहकर कुछ गंभीर दृश्य लेकर आती है।
धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखना सुकून भरा अनुभव है। वह भावुक दृश्यों में अपने साथ शामिल कर लेते हैं। हालांकि, धर्मेंद्र और शबाना के बीच किसिंग सीन की जरूरत नहीं लगती है। दादी के होते हुए रॉकी का अपने दादा को उनके पहले प्यार से मिलवाने वाले दृश्य थोड़े अटपटे लगते हैं। अजीब यह भी लगता है की रॉकी की दादी धनलक्ष्मी अपने पति को उसको पूर्व प्रेमिका से मिलने के क्यों नहीं रोकती है?
फिल्म का पहला हिस्सा बहुत धीमा है। दोनों परिवारों का इंट्रोडक्शन सीन, रॉकी और रानी के बीच पनपता प्यार और पूर्व प्रेमियों को मिलाने वाले सीन में ही चला जाता है। पहले हिस्से में नये से ज्यादा पुराने गाने- मस्त बहारों का मैं आशिक़…, मेरी प्यारी बिंदु…, हवा के साथ साथ…, अभी ना जाओ छोड़ कर…, ये शाम मस्तानी… सुनाई देते हैं, जो कई बार मजेदार लगते हैं, लेकिन कुछ देर बाद उबाऊ लगने लगते है।
ट्रेलर में दिखाये गये लगभग 80 प्रतिशत दृश्य इंटरवल से पहले ही नजर आ जाते हैं। फिल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल किये गये झुमका… और तुम मिले… गाने भी पहले हिस्से में ही दिखा दिये गये हैं, जिसके चलते इंटरवल से पहले की फिल्म देखी-देखी लगती है।
कहानी को तर्कसंगत रखने के लिए कुछ किरदारों का चित्रण पटरी से उतर गया है। रॉकी और उसकी बहन गायत्री इतने बड़े और अमीर परिवार से हैं। दिल्ली में रहते हैं, लेकिन फिर भी वह पढ़े लिखे क्यों नहीं हैं, ये सवाल मन में रह जाते हैं। फिल्म के कुछ दृश्य गुदगुदाते हैं- ‘देवदास’ के गाने डोला रे डोला पर रणवीर सिंह और टोटा रॉय चौधरी का डांस तालिया बटोरता है।

Continue Reading

Previous: Eye Flu: बच्चों में आई फ्लू के लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान!
Next: LinkedIn पर आ रहा नया Ai टूल , नौकरियों खोजने और आवेदन करने में करेगा मदद

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.