Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चुनावी गणित बनाने व बिगाड़ने में किसानों की भी भूमिका।

Uk Fast Khabar January 26, 2022


उत्तराखंड चुनाव 2022 चुनावी गणित बनाने और बिगाड़ने में किसानों की भी भूमिका है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में तो किसान बड़े दबाव समूह के रूप में हैं। इन जिलों में विस की 16 और देहरादून व नैनीताल की तीन सीटों पर भी किसान प्रभावकारी हैं।
देशभर में पिछले कुछ समय से किसान सबसे अधिक चर्चा के केंद्र में हैं और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। अब जबकि राज्य में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है तो राजनीतिक दलों ने किसानों को अपनी पहली प्राथमिकता में रखा है। यह अस्वाभाविक भी नहीं है। वजह ये कि किसान भी चुनाव में किसी न किसी रूप में असर डालने वाला बड़ा समूह है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में विधानसभा की 16 और देहरादून व नैनीताल जिले की तीन सीटों पर तो वे सीधे-सीधे असर डालते हैं। यही नहीं, पहाड़ी व मैदानी सभी जिलों में लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या 10.81 लाख है और खेती उनकी गुजर-बसर का बड़ा साधन है। ये भी लोकतंत्र के हर उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करते हैं। ऐसे में राजनीतिक दल किसानों को किसी भी दशा में नजरअंदाज नहीं कर सकते।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड की कृषि व्यवस्था पर नजर दौड़ाएं तो यह पहाड़ी, मैदानी व घाटी वाले क्षेत्रों में विभक्त है। स्थिति ये है कि प्रदेश के 95 विकासखंडों में से 71 में खेती पूरी तरह इंद्रदेव की कृपा पर निर्भर है। साथ ही जोत बिखरी और छोटी-छोटी हैं। यहां के लघु एवं सीमांत किसान अपनी गुजर-बसर के लिए खेती कर रहे हैं। यद्यपि, अब स्थिति कुछ बदली है और पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों के किसान भी व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाने लगे हैं।
छोटी जोत वाले इन किसानों को लघु एवं सीमांत किसान कहा जाता है। गढ़वाल मंडल में इनकी संख्या 622124 और कुमाऊं मंडल में 458875 है। पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के दृष्टिकोण से देखें तो इन किसानों का आंकड़ा क्रमश: 632068 व 448931 है। यानी 1080999 लघु एवं सीमांत किसान राज्य में हैं और इनके परिवारों में औसतन तीन अन्य व्यक्तियों को वोटर मान लिया जाए तो संख्या का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसे में राजनीतिक दल लघु एवं सीमांत किसानों को किसी भी दशा में अनदेखा नहीं कर सकते। यह सही है कि लघु एवं सीमांत किसान बड़ा दबाव समूह नहीं बन पाया, लेकिन इनकी ताकत को कम करके नहीं

आंका जा सकता।
मैदानी क्षेत्रों को देखें तो ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिलों की आठ-आठ विधानसभा सीटें तो सीधे तौर पर किसान बहुल हैं। इसके अलावा देहरादून की तीन और नैनीताल की एक सीट पर भी किसान निर्णायक भूमिका में दिखते हैं। इन चारों जिलों में मंझौले व बड़े किसानों की संख्या 60 हजार के आसपास है। दिनों कृषि कानूनों को लेकर चले आंदोलन की हल्की आंच इन विधानसभा क्षेत्रों में भी देखी गई थी। कृषि कानूनों की वापसी के बाद यह मुद्दा कहीं न कहीं खत्म हो गया है। अब सभी राजनीतिक दलों का प्रयास किसी न किसी बहाने किसानों को अपनी ओर खींचने का है। इसकी वजह भी मौजूद है। दरअसल, किसानों का यह वो वर्ग है, जो अपनी मांगे मनवाने के लिए सफल होता रहा है। कभी सड़कों पर उतरकर तो कभी अपनी बात को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने उठाकर, उन्हें मनवाने में कामयाब रहा है। इनकी ताकत से राजनीतिक दल भी विज्ञ हैं। राज्यभर की बात करें तो हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में यह कारक चुनाव परिणामों पर किसी न किसी रूप में असर डालता रहा है। देखने वाली बात होगी कि इस चुनाव में राजनीतिक दल प्रदेश के इस बड़े दबाव समूह को अपने पक्ष में करने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।

 

Continue Reading

Previous: हरक सिंह रावत पर बना सस्पेंस, अनुकृति पर साफ हुई तस्वीर; जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव।
Next: हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव! कांग्रेस की दूसरी सूची में शामिल 11 प्रत्याशियों के सिंबल पर रोक।

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.