Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

लापरवाह अधिकारियों पर DM की सख्त कार्रवाई… जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने पर आरटीओ और ईई का रोका वेतन

Uk Fast Khabar June 10, 2025

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस मंशा पर जो भी अधिकारी रुकावट बन रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायतों के निस्तारण में अनुपस्थित रहने पर आरटीओ, एआरटीओ और लोनिवि के अधिशासी अभियंता (ईई) का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में दिव्यांग महिला अंजना मालिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बस पास का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। जिस कारण उन्हें सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह ने शिकायत दर्ज कराई कि बस चालक कहीं पर भी बस रोक देते हैं। नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और परिवहन विभाग के अधिकारी मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जब दोनों शिकायतों को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों से सवाल किया तो पता चला कि आरटीओ और एआरटीओ बिना अनुमति अनुपस्थित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों का जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने का आदेश कर दिया। इसी तरह लोनिवि से संबंधित एक प्रकरण में लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने का भी आदेश जारी कर दिया।
दी सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी बंसल ने कड़े शब्दों में कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह का बहाना बनाकर अफसर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं। जनसुनवाई में कुल 118 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी हरगिरि, अपूर्वा सिंह, निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार करें प्लान
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्लान तैयार करें। जिसके क्रम में धरातलीय स्थिति से रूबरू होते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विकासनगर के एसडीएम और तहसीलदार की उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी ने पाया कि भूमि फर्जीवाड़े की सर्वाधिक शिकायतें विकासनगर क्षेत्र से प्राप्त हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए उन्हें उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकासनगर और तहसीलदार को प्रत्येक जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा।

विधवा महिला को दिलाया कब्जा
विकासनगर क्षेत्र के ग्राम कुंजा निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। कुछ व्यक्तियों ने उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर लिया है। कब्जा छुड़ाने के लिए वह अपनी दो बेटियों के साथ दर दर भटक रही हैं। जिलाधिकारी ने त्वरित कदम उठाते हुए उपजिलाधिकारी विकासनगर और पुलिस फोर्स के माध्यम से पीड़ित महिला को भूमि पर कब्जा वापस दिलाया।

जिलाधिकारी के यह भी दिशा निर्देश
अपर तलाई निवासी कैलाश कुकरेती के खेत पर फेंके गए सड़क निर्माण के मलबे को हटाने के लिए एक सप्ताह का दिया समय। लखवाड़ बांध प्रभावितों को मुआवजा वितरण के दिए निर्देश।

Continue Reading

Previous: बड़ा फैसला…स्कूलों में हफ्ते में एक बार स्थानीय बोली-भाषा में होंगी भाषण-निबंध प्रतियोगिताएं
Next: पारा चढ़ा तो उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल…धूप ने झुलसाया, अब जानिए कब बदलेगा मौसम

Related Stories

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

July 9, 2026
हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

July 9, 2026
हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

July 9, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

July 9, 2026
हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

July 9, 2026
हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

July 9, 2026
शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

July 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले
  • हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब
  • हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली
  • शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.