Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मनमाने किराये की शिकायत पर आरटीओ सख्‍त, यात्रा में वसूला ज्यादा किराया तो वाहन होगा सीज

Uk Fast Khabar April 28, 2023

चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतें सरकार को मिलने लगी हैं। सरकार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को मनमाना किराया वसूल रहे ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने ऋषिकेश-केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट और ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली चेकपोस्ट का औचक निरीक्षक किया। व्यावसायिक यात्री वाहनों में सवार श्रद्धालुओं से पूछताछ की गई और किराये के संबंध में जानकारी ली गई।
वाहन को सीज कर दिया जाए
आरटीओ तिवारी ने सभी चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश दिए कि अगर निर्धारित किराये से अधिक किराया लेने की शिकायत मिलती है तो वाहन को सीज कर दिया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जाए।
चारधाम यात्रा से पहले ट्रांसपोर्टर राज्य सरकार पर किराये में दस प्रतिशत वृद्धि की मांग कर रही थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग खारिज कर दी थी। सरकार ने तर्क दिया था कि कि जुलाई-2022 में सरकार ने किराये में वृद्धि की थी। इसके बाद डीजल, टैक्स व बीमे समेत उपकरण आदि की कीमतों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई है। सरकार ने इस वर्ष चारधाम यात्रा में बस व टैक्सी का संचालन जुलाई-2022 में निर्धारित किराये के अनुसार कराने का निर्णय लिया था।
चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहन की श्रेणी व उसी हिसाब से किराये का निर्धारण किया गया है। टैक्सी की कीमत के हिसाब से उसकी श्रेणी तय की गई है। आठ लाख रुपये तक कीमत वाली टैक्सी को साधारण, आठ से 15 लाख तक कीमत वाली टैक्सी को डीलक्स, 15 से 25 लाख रुपये तक की टैक्सी को लग्जरी जबकि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की टैक्सी को सुपर लग्जरी श्रेणी में रखा गया है।
श्रेणी के अनुसार ही इनका किराया व प्रतीक्षा शुल्क भी निर्धारित किया गया है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अधिकृत व पंजीकृत ट्रेवलिंग एजेंसी या एजेंट से ही बुकिंग कराएं। उन्होंने सभी यात्री वाहनों में किराया सूची चस्पा करने के आदेश दिए हैं।

चारधाम/हेमकुंड यात्रा की बसों का किराया
सीट, श्रेणी, किराया, प्रतीक्षा शुल्क
20 सीटर, सभी, 70 रुपये, कोई नहीं
21 से 30 सीट, साधारण, 63 रुपये, 3500 रुपये
21 से 30 सीट, डीलक्स, 76 रुपये, 5000 रुपये
21 से 30 सीट, एसी, 89 रुपये, 5500 रुपये
31 से 45 सीट, साधारण, 76 रुपये, 5000 रुपये
31 से 45 सीट, डीलक्स, 83 रुपये, 6000 रुपये
31 से 45 सीट, एसी, 95 रुपये, 7000 रुपये
(नोट: किराया प्रति किमी के हिसाब से है, जबकि प्रतीक्षा शुल्क प्रतिदिन के हिसाब से है।)

टैक्सी का किराया
श्रेणी, मार्ग, नान एसी, एसी
साधारण, मैदानी, 16 रुपये, 18 रुपये
साधारण, पर्वतीय, 18 रुपये, 20 रुपये
डीलक्स, मैदानी, 20 रुपये, 22 रुपये
डीलक्स, पर्वतीय, 22 रुपये, 25 रुपये

लग्जरी व सुपर लग्जरी टैक्सी
श्रेणी, मार्ग, किराया
लग्जरी, मैदानी, 25 रुपये
लग्जरी, पर्वतीय, 27 रुपये
सुपर लग्जरी, मैदानी, 35 रुपये
सुपर लग्जरी, पर्वतीय, 40 रुपये
(नोट : किराया प्रति किमी के हिसाब से है।)

टैक्सी का प्रतीक्षा शुल्क
साधारण: पहले दो घंटे तक 50 रुपये, और इससे ऊपर 50 रुपये प्रति घंटा।
डीलक्स: पहले दो घंटे तक 75 रुपये और इससे ऊपर 100 रुपये प्रति घंटा।
लग्जरी: पहले दो घंटे तक 100 रुपये और इससे ऊपर 150 रुपये प्रति घंटा।
सुपर लग्जरी: पहले दो घंटे तक 125 और इससे ऊपर 200 रुपये प्रति घंटा।

यात्रियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
परिवहन विभाग ने यात्रा मार्गों पर चेकपोस्टों समेत जगह-जगह क्या करें-क्या न करें के दिशा-निर्देश के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। इसमें वाहन का ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड बनाने, पर्वतीय मार्ग पर 4225 व्हीलबेस से अधिक के वाहन का संचालन न करने, माेड़ पर हार्न देने, वाहन की यांत्रिक व तकनीकी दशा दुरुस्त होने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति पर नियंत्रण रखने, निजी वाहन किराये पर लेकर यात्रा न करने, रात्रि में प्रतिबंधित समय पर वाहन का संचालन न करने जैसी सूचना दर्ज हैं।

यदि कोई बस या टैक्सी संचालक निर्धारित किराये से अधिक में बुकिंग करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यात्रा मार्गों पर हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर पर्वतीय मार्गों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। यात्री न तो मनमाना किराया दें, न ही निजी वाहनों में किराया देकर सफर करें। परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित किराया दर पर वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

– शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन

 

Continue Reading

Previous: NSA अजीत डोभाल उत्तराखंड पहुंचे, सीएम धामी से की मुलाक़ात
Next: वन भूमि पर अतिक्रमण किया तो होगी जेल, अवैध रूप से बने धर्म स्थलों को वन विभाग ने भेजे नोटिस

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.