Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रुद्रपुर गैंगरेप मामला: ग्राउंड जीरो पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, जुटाए जा रहे साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापे

Uk Fast Khabar July 27, 2026

रुद्रपुर की युवती ने शनिवार रात पुलिस को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

रुद्रपुर: युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है और पीड़िता द्वारा बताए गए स्थान की डायरेक्टिंग कराकर अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं.

रुद्रपुर गैंगरेप मामले की जांच: शहर में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच जोर शोर से चल रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन शनिवार पूरी रात सक्रिय रहा और कई पुलिस टीमों ने युवती की तलाश के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी. अब पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी हुई है. पीड़िता द्वारा बताए गए घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है और उसकी निशानदेही पर डायरेक्टिंग कराकर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया गया. मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं.

तीन बाइक सवारों पर है गैंगरेप का आरोप: जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का तीन बाइक सवार युवकों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया है. सूचना मिलते ही पुलिस के कई दस्ते तत्काल सक्रिय हो गए और संभावित स्थानों पर युवती की तलाश शुरू कर दी गई. कुछ समय बाद युवती पुलिस को मिल गई, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. युवती ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

फॉरेंसिक जांच भी शुरू: मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, रम्पुरा चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, दिनेशपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का बारीकी से निरीक्षण किया. पीड़िता द्वारा बताए गए स्थान की डायरेक्टिंग कराई गई ताकि घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच हो सके. टीम ने मौके से विभिन्न प्रकार के भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा मेडिकल परीक्षण सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल माध्यमों की भी जांच की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इन साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान जल्द हो जाएगी.

एसपी सिटी रुद्रपुर ने बताया कि-

सूचना मिलते ही बलात्कार सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई थी. पीड़िता द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम के साथ किया गया है. उसकी निशानदेही पर डायरेक्टिंग भी कराई गई है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर तीनों संदिग्ध आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
-उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी-

पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. वैज्ञानिक साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Continue Reading

Previous: वन विभाग के नए अध्ययन ने खोला जंगलों में आग का राज, चीड़ बना सबसे बड़ा फायर हॉटस्पॉट, मिश्रित वन पर भी संकट
Next: CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.