Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारघाटी में फंसे 15 हजार से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में पूरा हुआ अभियान

Uk Fast Khabar August 7, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व तथा निर्देशन में केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से विभिन्न स्थानों पर रुके यात्रियों का रेस्क्यू अभियान मंगलवार को पूरा हो गया है। 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा लोगों का रेस्क्यू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
मुख्यमंत्री ने स्वयं दो बार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों को जिन भी संसाधनों की जरूरत थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की पल-पल की जानकारी लेते रहे।
राहत और बचाव कार्यों के लिए जितने भी संसाधनों तथा मैन पावर की आवश्यकता थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशन में इतनी बड़ी आपदा तथा व्यापक स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद एक सप्ताह से भी कम समय में रेस्क्यू अभियान पूरा हो पाया, यह दर्शाता है कि इसीलिए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य के तौर पर पूरे देश में देखा जाता है।

केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते हुए नुकसान, रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों, यात्रा को दोबारा शुरू करने को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अतिवृष्टि को लेकर संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड समय में 15 हजार से अधिक यात्री एवं स्थानीय लोगों को हवाई तथा पैदल मार्गों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। अब रेस्क्यू अभियान पूर्ण हो चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पेयजल तथा विद्युत की लाइनों सहित बड़ी संख्या में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। जहां भी मार्ग क्षत्रिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, सचिव लोनिवि श्री पंकज कुमार पांडेय, कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे, एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री सुदेश दराल, एसडीआरएफ के कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद थे

भारत सरकार से मिला पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जुलाई को जैसे ही यह घटना घटित हुई, उन्होंने भारत सरकार से यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भारत सरकार द्वारा तुरंत चिनूक तथा एमआई-17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान के लिए उपलब्ध करवा दिए गए। उन्होंने इस रेस्क्यू अभियान में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मा0 गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इसके अलावा 05 स्टेट हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भी सैकड़ों यात्रियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य
केदारघाटी में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और बाबा केदार के भक्त एक बार फिर दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न स्थानों में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 अतिरिक्त मजूदर तैनात किए गए हैं। सिंचाई विभाग के भी करीब दो सौ कर्मचारी बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारघाटी के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विभाग जल्द कार्य पूरा कर सकें, इसके लिए अधिप्राप्ति नियमावली में छूट प्रदान की गई है। राहत और निर्माण कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहीं पर कोई कार्य करने में छूट चाहिए तो वह भी तत्काल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे।

रेस्क्यू में शामिल विभिन्न दलों ने किया सराहनीय कार्यः सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू अभियान में शामिल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन, जीएमवीएन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल विभाग तथा अन्य रेखीय विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय स्थापित करते हुए खोज एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से अंजाम दिया और यही कारण है कि इतनी बड़ी आपदा आने के बावजूद भी त्वरित गति से इतने कम समय में हजारों यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू करना अपने आप में सराहनीय कार्य है। जो मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी दुरुस्त करने में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

 

Continue Reading

Previous: बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपये अनुदान, छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि
Next: मानसखंड परियोजना के लिए सात मार्गों का होगा चौड़ीकरण, उत्तराखंड सरकार ने बजट को दी स्वीकृति

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.