Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का किया उद्घाटन…

Uk Fast Khabar December 13, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद के भवाली स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कैडेट्स का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जिसने दशकों से अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल किताबी शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, शौर्य और जिम्मेदारी की भावना का भी निर्माण करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोड़ाखाल की मिट्टी में एक अलग ही जज्बा है, जो यहां से निकलने वाले कैडेट्स को आगे चलकर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में श्रेष्ठ अधिकारी बनने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक प्रविष्टियां देने का रिकॉर्ड स्थापित करना और रक्षा मंत्री ट्रॉफी को 10वीं बार जीतना, संस्थान की उत्कृष्टता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर उन्होंने कैडेट्स, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है, जहां की माटी में जन्मे अनेक वीरों ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। स्वयं को एक सैनिक का पुत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों में मिलने वाले अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संस्कार जीवन की हर चुनौती से लड़ने की शक्ति देते हैं। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि स्कूल की वर्दी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि अनुशासन, सम्मान और संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना और सैनिक स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत सैनिक स्कूलों का विस्तार किया जा रहा है और नए सैनिक स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। रक्षा बजट में निरंतर वृद्धि से सेना का आधुनिकीकरण हुआ है और आज भारत रक्षा उपकरणों के निर्यात में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने ‘वन रैंक-वन पेंशन’ योजना को लागू करने को पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी सैनिकों, शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में पांच गुना वृद्धि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, पूर्व सैनिकों को विभिन्न छूट तथा वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त एवं वार्षिकी राशि में वृद्धि जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं। साथ ही, बलिदानियों की स्मृति में भव्य सैन्य धाम का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसका शीघ्र लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे “विकल्प रहित संकल्प” के साथ पूरा करें, क्योंकि जब संकल्प दृढ़ होता है तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन विजय सिंह एवं उनकी टीम को शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान बेस्ट जूनियर हाउस, बेस्ट सीनियर हाउस और सी हाउस सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, विधायक श्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, आईजी श्री रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के शशबनी में ₹112.34 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास..

Related Stories

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी
  • उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.