Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अल्मोड़ा में खेलों का महाकुंभ, सीएम धामी ने सांसद खेल महोत्सव का किया उद्घाटन..

Uk Fast Khabar December 22, 2025

अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।


सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल प्रेमियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।

सांसद खेल महोत्सव में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिताओं के तहत बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खेलों से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा देश: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित भारत की ओर अग्रसर है और खेल इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है। यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर नशामुक्त समाज के संकल्प को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

खेल प्रतियोगिताओं में भारत का तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है, जहां खेल प्रतियोगिताओं में भारत का तिरंगा न लहराया हो। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी खेलों में समान अवसर दिए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है और भारत को खेल भूमि के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है, जिससे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो रहा है।

राज्य सरकार स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान लागू कर रही

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान लागू कर रही है, जिसके तहत 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में 920 विश्वस्तरीय एथलीटों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जा रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के जाल के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जागेश्वर विधायक मदन मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में बिना पानी हाई एल्टीट्यूड इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास, हॉकी हेतु आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइट, एचएनबी खेल स्टेडियम में 50 बेड का छात्रावास, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट तथा हैंडबॉल कोर्ट निर्माण की घोषणा की।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड: राज्यपाल ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
Next: सीएम धामी का अल्मोड़ा संदेश, आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड..

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.