Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

Uk Fast Khabar September 8, 2026

6 साल की विधिका सोमवार शाम सहेली के साथ खेलते समय नाले में बह गई थी, सहेली को लोगों ने बचा लिया था

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में सोमवार शाम नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय मासूम बच्ची विधिका का 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और शिवालिक नगर पलिका की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

रात भर चला विधिका की तलाश के लिए सर्च अभियान: मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू कर दिया गया. नाले में भारी मात्रा में कूड़ा जमा होने और जगह जगह लोगों की ओर से सीवर लाइन डाले जाने के कारण एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय विधायक आदेश चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली.

बिजनौर का रहने वाला है विधिका का परिवार: बता दें कि विधिका के पिता गौतम कुमार मूल रूप से बिजनौर के ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली की रहने वाले हैं. वर्तमान में उसका परिवार सिडकुल के रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास किराये पर रहता है. परिजन सिडकुल में मजदूरी करते हैं. सोमवार शाम बारिश के दौरान विधिका अपनी सात वर्षीय सहेली हिमानी के साथ खेल रही थी. इसी दौरान दोनों बच्चियां नाले में गिर गईं और तेज बहाव में बहने लगीं.

मंगलवार को सहेली के साथ खेलते समय नाले में गिरी थी विधिका: आसपास मौजूद लोगों ने हिमानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि विधिका तेज बहाव में बहकर लापता हो गई. सूचना पाकर सिडकुल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रातभर नाले के अंदर और आसपास के स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया. नाले में पानी का बहाव तेज होने के साथ ही बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होने के कारण रेस्क्यू टीम को कई जगह परेशानी उठानी पड़ी.

नाले में जमा है कूड़े का ढेर: बताया जा रहा है कि नाले के ऊपर कूड़े के ढेर जमा हैं और अंदर से स्थानीय लोगों ने सीवर की लाइनें भी डाल रखी हैं. इससे नाले का रास्ता कई जगह बाधित है और टीम को तलाशी के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है. घनी आबादी होने के कारण नाले के आसपास भी काफी अतिक्रमण और निर्माण होने से रेस्क्यू में दिक्कत उठानी पड़ रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले के अलग अलग हिस्सों में तलाशी लेने के साथ संभावित स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चलाया. नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी मैन्युअली नाले में उतरकर तलाश कर रहे हैं. जेसीबी की मदद से नाले से कूड़ा हटाने का काम भी किया गया. हालांकि देर रात तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका. मंगलवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने फिर से अभियान शुरू कर दिया, जो अभी तक जारी है. मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

लोगों ने नाले में डाल रखी हैं सीवर लाइन: एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि-

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सूचना मिलती ही टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया. नाले में कूड़ा अधिक होने और कई स्थानों पर सीवर लाइन डाली होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं. इसके अलावा क्षेत्र घनी आबादी वाला है. इसके बावजूद टीम लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है. बच्ची को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.-आशीष त्यागी, एसआई, एसडीआरएफ-

विधिका को खोजने में क्यों आ रही है दिक्कत? जिस नाले में विधिका बही वो गंदगी से पटा है. लोगों ने नाले को कूड़ा डंपिंग जोन बना रखा है. ऐसे में बारिश रुकने के बाद पानी कम हुआ तो नाले में कूड़ा जनित दलदल है. इसके साथ ही नाले पर हर तरफ से लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. नगर पालिका से चोरी-छिपे नाले में सीवेज लाइनें डाल रखी हैं. इस कारण रेस्क्यू टीमों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है.

Continue Reading

Previous: अव्यवस्थाओं का शिकार आयुर्वेद विवि! पीसीएस अफसर पद छोड़ने को मजबूर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर सिस्टम मौन!
Next: मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.