Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

1965 भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे सिपाही मदन सिंह, 60 साल बाद पत्नी को मिले सहायता राशि के ₹28.45 लाख

Uk Fast Khabar May 26, 2026

1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सिपाही मदन सिंह की पत्नी को 60 साल बाद आर्थिक मदद मिली.

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की एक शहीद की वीरांगना को 6 दशक बाद आर्थिक सहायता मिली है. 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए स्व. सिपाही मदन सिंह की वीरांगना देबुली देवी को 60 साल बाद शहीद की वीरांगना को मिलने वाली राशि की पहली किस्त मिली है. यह सहायता भारतीय सेना और सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से जारी की गई है.

वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए स्व. सिपाही मदन सिंह की वीरांगना देबुली देवी को लगभग 60 साल बाद बड़ी आर्थिक राहत मिली है. भारतीय सेना और सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से उनके खाते में पहली किस्त के रूप में 28.45 लाख रुपए जमा किए गए हैं. सालों से लंबित पड़े इस प्रकरण के समाधान के बाद अब परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है.

इस मौके पर देबुली देवी ने बताया कि, उनके पति शहीद मदन सिंह 7 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे. उन्हें अब तक उदारीकृत पारिवारिक पेंशन (युद्ध, सीमा पर झड़प, उग्रवादी हमलों या किसी सक्रिय सैन्य अभियान के दौरान कर्तव्यों का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर मिलने वाली पेंशन)मिलती रही. लेकिन भारत सरकार से युद्ध में बलिदानियों की समीक्षा और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत उनके मामले का पुनरीक्षण किया गया.

भारतीय सेना, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश जोशी (सेना मेडल, सेवानिवृत्त), कुमाऊं रेजिमेंट और ओआईसी पीसीडीए प्रयागराज के समन्वित प्रयासों से यह राशि जारी की गई. उन्होंने बताया कि, लगभग इतनी ही दूसरी किस्त भी अभी मिलनी बाकी है.

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, एनपीएसी और देय प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज ट्रेजरी कार्यालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से प्रयागराज भेजे जाने हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष बकाया राशि भी देबुली देवी के खाते में जमा कर दी जाएगी.

आर्थिक सहायता मिलने पर देबुली देवी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और उनके समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया. कहा कि भारतीय सेना हमेशा वीर नारियों और पूर्व सैनिक परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है. उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जरूरतमंद सैनिक परिवारों को इसी प्रकार सहायता मिलती रहेगी.

देबुली देवी ने कहा कि, इस प्रयास से उन हजारों सैनिक परिवारों के लिए भी उम्मीद बन गई, जिनके कई पुराने प्रकरण अब भी लंबित हैं. पहाड़ के दूरस्थ गांवों में रहने वाले पूर्व सैनिक परिवार अक्सर सरकारी प्रक्रियाओं और दस्तावेजी औपचारिकताओं के बीच उलझ जाते हैं. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता दिखाती है, बल्कि शहीद परिवारों के सम्मान को भी मजबूत करती है.

Continue Reading

Previous: तापमान बिगाड़ने लगा जंगलों की सेहत, गढ़वाल क्षेत्र में बिगड़ रही स्थिति
Next: पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.