Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

शीतकालीन पूजा स्थलों पर होंगे विशेष प्रबंध, तीन धामों के बाद अब बदरीनाथ के कपाट होंगे बंद

Uk Fast Khabar October 24, 2025

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद 25 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। इसके बाद परंपरागत रूप से शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालु के लिए पूजा-अर्चना और दर्शनों के सरकार की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम के शीतकालीन पूजा स्थलों के तहत भगवान केदारनाथ की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ, बदरीनाथ की पूजा पांडुकेश्वर (योगध्यान बद्री मंदिर), गंगोत्री स्थित मां गंगा की पूजा मुखबा में और यमुनोत्री स्थित मां यमुनोत्री की पूजा-अर्चना खरसाली में होगी। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण, चार धामों के देवता इन दिव्य स्थानों पर विराजमान रहते हैं। इसलिए शीतकाल के दौरान श्रद्धालु इन स्थानों पर आकर सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकते हैं।महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा संपन्नता की ओर है।

शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयास
सरकार के सुनियोजित प्रयासों से यह यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हो रही है। इसके लिए मैं तीर्थयात्रियों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करता हूं। उनके अथक प्रयासों से मानसून सीजन में आए विभिन्न अवरोधों के बावजूद चारधाम यात्रा में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड का रुख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा देने के लिए हम सभी को प्रेरित किया है। इसलिए सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए होटलों में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का भी निर्णय लिया है।मंत्री ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम की यात्रा कर पूज्य लाभ अर्जित किया है। चारधाम यात्रा में 2025 में अब तक लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस संख्या में केदारनाथ में 17 लाख से अधिक, बदरीनाथ में 15 लाख से अधिक, गंगोत्री में 7.5 लाख से अधिक और यमुनोत्री में 6.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Continue Reading

Previous: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की एसओपी तैयार, ये हैं मानक
Next: उत्‍तराखंड में अब मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लगेगी अपराध पर लगाम, ये है धामी सरकार का प्‍लान

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.