Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भर्तियों में गड़बड़ी की जांच को लेकर राजभवन में दी दस्तक, भाजपा सरकार पर रही आक्रामक

Uk Fast Khabar August 26, 2022

कांग्रेस गुरुवार को प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में हुई भर्तियों में अनियमितता को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आक्रामक रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भर्तियों में गड़बड़ी की सीबीआइ अथवा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग को लेकर राजभवन में दस्तक दी।

चहेतों को रेवड़ी की तरह बांटी नौकरियां:
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि विधानसभा में बीते वर्ष हुई 129 भर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है। मंत्रियों और भाजपा नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटी गईं।

भर्तियों में भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को द‍िया अंजाम:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में कहा गया कि भर्तियों में भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को अंजाम दिया गया है। आरोप लगाया गया कि आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) एवं अन्य पदों के लिए भर्तियों में 15-15 लाख रुपये लेकर पेपर लीक किए गए।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में फूल-फल रहा भ्रष्टाचार:
भाजपा नेताओं के संरक्षण में यह सब कुछ हुआ। आयोग के पेपर लीक प्रकरण में लगातार गिरफ्तारी से साबित हो गया कि भाजपा सरकार के साढ़े पांच वर्ष के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार फूल-फल रहा है।

संदेह के घेरे में आ गई हैं कई भर्तियां:
स्नातक परीक्षा, सचिवालय रक्षक के 33 पदों व न्यायिक कनिष्ठ सहायक के 288 पदों पर भर्ती की जांच के आदेश से काफी कुछ स्पष्ट हो गया है। इससे फारेस्ट गार्ड, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, एलटी भर्ती सहित कई विभागों की लिपिकीय व चालकों की भर्तियां भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। ज्ञापन में कहा गया कि सहकारिता विभाग में विभिन्न पदों पर हुईं भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद की पोल खुल चुकी है।

परिणाम पर रोक लगाना भर्ती घोटाले की ओर इशारा:
आरोप लगाया गया कि सहकारी बैंकों में 61 पदों पर हुई भर्तियों में बैंक अध्यक्ष, सचिव व अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। ज्ञापन में कहा गया कि आयोग की परीक्षा में घपले में सबसे पहले जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई, वह उसी कंपनी से जुड़ा है, जिसने विधानसभा सचिवालय के लिए सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सीधी भर्ती परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाना भर्ती घोटाले की ओर इशारा करता है।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल, विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, राजकुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह व गोदावरी थापली सम्मिलित थे।

विधानसभा में हुई भर्तियों में हुआ बड़ा झोल:
उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में हुई भर्तियों में बड़ा झोल हुआ है। कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में बड़े-बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटी गई हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन वहां विधानसभा में भी मात्र 543 कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं। उत्तराखंड की 70 सीट वाली विधानसभा में कर्मचारियों की संख्या 560 पार कर गई है।

कैबिनेट मंत्रियों के पीआरओ को नौकरी देने का आरोप:
माहरा ने कहा कि जिन व्यक्तियों को नौकरियां मिली हैं, उनकी पृष्ठभूमि पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। 129 नियुक्तियों में ज्यादातर की सफेदपोशों के साथ निकटता है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ), कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पीआरओ, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के पीआरओ व मुख्यमंत्री के दो विशेष कार्याधिकारियों की पत्नी नौकरी पाने वालों में सम्मिलित हैं।

Continue Reading

Previous: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की दो टूक, प्रकरण में शामिल लोगों पर लगाई जाएगी रासुका
Next: ब्रह्मकमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी बनेगा राज्य की पहचान – CM पुष्कर सिंह धामी।

Related Stories

ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज

ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज

October 20, 2026
दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण

दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण

October 20, 2026
PHC की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, विधायक के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी, धरना स्थगित

PHC की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, विधायक के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी, धरना स्थगित

October 20, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज

ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज

October 20, 2026
दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण

दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण

October 20, 2026
PHC की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, विधायक के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी, धरना स्थगित

PHC की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, विधायक के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी, धरना स्थगित

October 20, 2026
नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ऑल-इलेक्ट्रिक Mercedes-AMG GT SUV का खुलासा, मिलेगी 1,153 bhp की पावर और 700 Km की रेंज
  • दशहरा की तैयारियां पूरी, रुड़की और रुद्रपुर में धू-धू कर जलेगा 70 फीट ऊंचा रावण
  • PHC की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, विधायक के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी, धरना स्थगित
  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.