Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘उत्तराखंड के धधकते जंगलों पर काबू करने की राज्य की कार्रवाई चिंताजनक’, SC ने मुख्य सचिव को कोर्ट में किया तलब

Uk Fast Khabar May 16, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को काबू करने में राज्य सरकार के लचर रवैये पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव को 17 मई को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को अदालत में पेश होकर फंड के उपयोग और वन विभाग की रिक्तियों आदि पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि वन विभाग के वाहन और स्टाफ का चुनाव ड्यूटी या अन्य किसी उद्देश्य में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा में भी उनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
शीर्ष अदालत ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि जंगल की आग को काबू करने में राज्य सरकार का रवैया बहुत ही ढीला रहा। कार्ययोजना तैयार की गई लेकिन उसे लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

कोर्ट ने स्थिति पर जताया दुख
कोर्ट ने स्थिति को खेदजनक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार बस कोई न कोई बहाना ढूंढ रही है। ये आदेश और टिप्पणियां न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग का मुद्दा उठाने वाली अर्जी पर सुनवाई के दौरान बुधवार को दिये। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से फंड और मानव संसाधन की कमी पर केंद्र सरकार की ओर से पेश एडीशनल सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से पूछा कि केंद्र सरकार ने कितना फंड जारी किया था।

इस वर्ष के लिए कैंपा फंड से 10 करोड़ का फंड मंजूर
भाटी ने बताया कि केंद्र सरकार ने कम्पन्सेटरी एफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग (कैंपा) फंड से केंद्रीय अथारिटी ने 2022-2023 के लिए 9.12 करोड़ की मंजूरी दी थी। और इस वर्ष के लिए भी 10 करोड़ का फंड मंजूर किया गया है। कोर्ट ने कहा कि जब केंद्रीय अथारिटी ने मंजूरी दे दी थी और फंड राज्य सरकार के पास उपलब्ध था तो फिर क्या कारण था कि राज्य सरकार ने 9.12 करोड़ में से सिर्फ 3.41 करोड़ के फंड का ही वन कार्यों के लिए उपयोग किया। बाकी के फंड का वन कार्यों में उपयोग क्यों नहीं किया गया।

कोर्ट ने राज्य आपदा प्रबंधन राशि न जारी होने का भी मुद्दा उठाया
कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन राशि और राज्य आपदा प्रबंधन राशि न जारी होने का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि यह समझ से परे है कि राज्य सरकार राज्य आपदा प्रबंधन राशि जारी न होने को आधार कैसे बना सकती है जबकि राज्य आपदा प्रबंधन राशि जारी करना राज्य सरकार के हाथ में है। मानव संसाधन की कमी पर पीठ ने कहा कि एक तरफ तो राज्य मानवसंसाधन की कमी का रोना रो रहा है और दूसरी ओर बड़ी संख्या में रिक्तियां पड़ी हैं। कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह 17 मई को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर कैंपा फंड के उपयोग पर स्पष्टीकरण देंगे। वह बताएंगे कि केंद्र से 2022-2023 के लिए कैंपा फंड से 9.12 करोड़ की मंजूरी होने के बावजूद राज्य सरकार ने उसमें से सिर्फ 3.4 करोड़ ही क्यों खर्च किया।

मुख्य सचिव ने इन बिंदुओं को किया स्पष्ट
मुख्य सचिव यह भी स्पष्ट करेंगे कि क्या उस फंड का वन से जुड़ी गतिविधियों के अलावा किसी और काम में इस्तेमाल किया गया है। मुख्य सचिव राज्य आपदा प्रबंधन राशि जारी करने के लिए उठाए गए कदमों और वन विभाग के खाली पड़े पदों को भरने के बारे में भी स्पष्टीकरण देंगे। यह भी बताएंगे कि खाली पदों को भरने में कितना समय लगेगा और अति ज्वलनशील चीड़ के पेड़ों के कारण जंगल में लगने वाली आग को काबू करने के लिए राज्य सरकार ने क्या उपाय किये हैं। कोर्ट ने कहा कि पिछली सुनावई पर राज्य सरकार की ओर से जो गुलाबी तस्वीर पेश की गई थी वह सही नहीं थी। कोर्ट ने इस बात को भी नोट किया कि चुनाव आयोग द्वारा छूट दिये जाने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यटूी लगाई गई।

कोर्ट ने दिए ये आदेश
कोर्ट ने आदेश दिया कि वन कर्मियों और वन विभाग के वाहनों को चुनाव या अन्य किसी उद्देश्य जैसे चारधाम यात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जंगल की आग को काबू करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और क्या क्या उपाय किये जा रहे हैं। राज्य सरकार के वकील ने कहा कि कोर्ट एक समिति गठित करे जिसमें केंद्रीय अधिकारिता समिति (सीईसी), केंद्र, और राज्य सरकार के प्रतिनिधि हों जो इस मुद्दे से निपटने के लिए समग्र सुझाव दें।

Continue Reading

Previous: अब गर्मी करेगी बेहाल, तापमान में वृद्धि के आसार; 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा
Next: चारधाम यात्रा पर बिना पंजीकरण यात्री ले जाने पर वाहनों के परमिट होंगे निलंबित, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल खुले रखने के निर्देश

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.