Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

काशीपुर में STF ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, 237 कारतूस भी बरामद, पार्किंग में खड़ी थी कार

Uk Fast Khabar June 10, 2026

एसटीएफ ने एक 12 बोर पंप एक्शन बंदूक, एक .22 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्टल और एक .32 बोर रिवॉल्वर बरामद की हैं

उधम सिंह नगर: जिले के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से चार हथियार और 237 कारतूस बरामद किए हैं. संदिग्ध कार में हथियार होने की सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. एसटीएफ अब हथियारों के स्रोत, वाहन स्वामी और इनके संभावित इस्तेमाल के उद्देश्य की गहन जांच में जुट गई है.

काशीपुर में एसटीएफ ने हथियारों का जखीरा पकड़ा: काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है. एसटीएफ की 10 सदस्यीय टीम ने एक निजी कार पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 पर छापा मारकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गए हैं.

पार्किंग में खड़ी कार से चार रिवॉल्वर, पिस्टल और रायफल बरामद: प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को वाहन में अवैध हथियार होने की गोपनीय सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि होने के बाद एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह और अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. तलाशी के दौरान वाहन से चार अलग-अलग प्रकार के हथियार बरामद किए गए. इनमें

एक 12 बोर पंप एक्शन बंदूक, एक .22 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्टल और एक .32 बोर रिवॉल्वर शामिल हैं.

कार से 237 कारतूस भी बरामद: हथियारों के अलावा वाहन से कुल 237 कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियार और कारतूस वैध हैं या अवैध रूप से रखे गए थे. इसी कारण एसटीएफ मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.

एसटीएफ को कार मालिक की तलाश: एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार किसके हैं और इन्हें कहां से लाया गया था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था. वाहन के मालिक की पहचान और उसके संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं इस मामले का संबंध किसी आपराधिक गिरोह, तस्करी नेटवर्क या अन्य अवैध गतिविधियों से तो नहीं है.

सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं जांच: घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है. आमतौर पर शांत माने जाने वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा: एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह का कहना है कि-

अभी जांच प्रारंभिक चरण में है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं. जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा. जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-एमपी सिंह, एसटीएफ निरीक्षक-

काशीपुर में हुई यह कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी सफलता मानी जा रही है. बरामद हथियारों और कारतूसों की मात्रा को देखते हुए यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है और आने वाले दिनों में जांच से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Continue Reading

Previous: PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर आज NDA की अहम मीटिंग
Next: NASA ने Artemis-III मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का किया ऐलान, चांद पर उतरने की टेक्नोलॉजी करेंगे टेस्ट

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.