Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

धामी सरकार के सख्त निर्देश, कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य विक्रेताओं का फूड लाइसेंस अनिवार्य

Uk Fast Khabar July 3, 2025

कांवड़ यात्रा-2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि कांवड़ मार्ग पर खाद्य सामग्री बेचने वालों को अपने प्रतिष्ठान पर फूड लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि सभी होटल, ढाबा, ठेली-फड़ व खाद्य प्रतिष्ठानों को अपने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। ठेले और फड़ वालों को भी इसे लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। नियम न मानने पर दो लाख तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय प्रशासन व पुलिस के सहयोग से आकस्मिक निरीक्षण करें। संभव प्रतिरोध की स्थिति में कानूनी कार्रवाई से पीछे न हटें।

फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी अनिवार्य
होटल और भोजनालयों को अपने परिसर में ‘फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड’ लगाना होगा। जिससे उपभोक्ताओं को खाने की गुणवत्ता और जिम्मेदार व्यक्ति की जानकारी मिल सके। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का पूरी तरह पालन हो।

खाद्य नमूनों की होगी सघन जांच
हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। ये टीमें नियमित रूप से दूध, मिठाई, मसाले, तेल आदि के नमूने लेकर जांच के लिए भेजेंगी। मानक पर खरा न उतरने पर संबंधित दुकान को तत्काल सील कर दिया जाएगा। उत्तराखंड की सीमाओं जैसे आशारोड़ी, भगवानपुर, रुड़की, श्यामपुर, विकासनगर आदि जगह मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन तैनात की जा रही हैं। ये टीमें खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच करेंगी। प्रयोगशालाओं को कहा गया है कि वे प्रति सप्ताह प्राप्त नमूनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करें, विशेषकर जल्द खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की।

मिलावटखोरों पर सीधी कार्रवाई
डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर एनजीओ, धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित पंडालों व भंडारों में परोसे जाने वाले भोजन की भी गुणवत्ता जांची जाएगी। मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि सरकार का रुख स्पष्ट है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को न बख्शा जाए और गंभीर उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर
लोग 18001804246 पर कॉल कर किसी भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर टीम मौके पर जाकर तुरंत कार्रवाई करेगी।

रोजाना भेजी जाएगी कार्रवाई की रिपोर्ट
हर जिले से प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

सरकार की अपील: श्रद्धा के पर्व पर स्वास्थ्य से न हो समझौता
राज्य सरकार ने धार्मिक संस्थाओं, भंडारा संचालकों और खाद्य विक्रेताओं से अपील की है कि वे शुद्ध और सुरक्षित भोजन परोसें। कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

Continue Reading

Previous: महेंद्र भट्ट को फिर मिली उत्तराखंड BJP की कमान, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया एलान; रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने
Next: CM धामी ने बैठक में दिए निर्देश, कहा-वनों के सतत प्रबंधन में हो कैंपा निधि का उपयोग

Related Stories

थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

June 18, 2026
नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

June 18, 2026
सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर

सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर

June 18, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

June 18, 2026
US-ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के लिए 14-पॉइंट MoU पर साइन किए

US-ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के लिए 14-पॉइंट MoU पर साइन किए

June 18, 2026
नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

June 18, 2026
सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर

सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर

June 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • थोड़ी देर में शुरू होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • US-ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के लिए 14-पॉइंट MoU पर साइन किए
  • नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
  • सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.