Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

टिहरी गढ़वाल कार हादसा, अब तक 4 शव बरामद, 3 की तलाश जारी, राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए थे श्रद्धालु

Uk Fast Khabar June 3, 2026

देवप्रयाग कार हादसे में अब तक राजस्थान के 4 यात्रियों के शव बरामद हुए. राजस्थान सीएम ने उत्तराखंड सीएम से फोन पर जानकारी ली.

देवप्रयाग: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में 2 जून की सुबह हुए दर्दनाक कार हादसे में अभी भी 3 यात्री लापता बताए जा रहे हैं. जबकि 4 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और एक बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वाहन में कुल 8 लोग सवार थे. सभी राजस्थान के निवासी थे, जो संभवत चारधाम यात्रा पर थे और हरिद्वार लौट रहे थे. घटना के 24 घंटे बाद भी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है.

घटना के मुताबिक, मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग से सूचना मिली कि एक हरिद्वार नंबर की इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में समा गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी.

एसडीआरएफ ने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत कुल 8 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से राफ्ट समेत अतिरिक्त टीम और एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया.

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर विभिन्न एसडीआरएफ इकाइयों द्वारा जिला पुलिस और अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वय और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ की टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीमों द्वारा एक बच्चे को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया. वहीं नदी से 4 शव (2 पुरुष, 1 महिला और एक अन्य) बरामद किए गए, जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.

रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर और आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, लेकिन वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला. फिलहाल 3 लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है.

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी ली. सीएम धामी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, 2 विदेशी समेत 32 यात्री बाल-बाल बचे
Next: हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Related Stories

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

September 16, 2026
‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

September 16, 2026
महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

September 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स

September 16, 2026
‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास

September 16, 2026
महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

September 16, 2026
रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना

रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना

September 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Volvo XC60 और XC90 के लॉन्ग-रेंज प्लग-इन हाइब्रिड का खुलासा, जानें क्या हैं फीचर्स
  • ‘बेड़ू पाको बारामासा’ की पहली धुन और ग्रामोफोन का दौर, डिजिटाइज होगा उत्तराखंड के स्वर्णिम संगीत का इतिहास
  • महिला के गंगा स्नान वीडियो के साथ टेंपरिंग, एआई से बनाया अश्लील, तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश
  • रुद्रप्रयाग में स्थापित होगा बदरीनाथ वेद महाविद्यालय, बीकेटीसी ने चुनी 22 नाली भूमि, जानें क्या है मोदी सरकार की ये योजना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.