Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Uk Fast Khabar June 18, 2026

उत्तराखंड के नैनीताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, हादसे में 2 पर्यटकों की मौत, जबकि कई लोग घायल गए.

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वाहन में 29 लोग सवार थे. पुलिस, प्रशासन और राहत दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी यात्री उत्तर प्रदेश के मेरठ इस्लामाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नैनीताल घूमकर वापस मेरठ लौट रहे थे.

टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा: जानकारी के मुताबिक, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. जब पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के समय वाहन में कुल 29 लोग सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, कई यात्री गंभीर और सामान्य रूप से घायल हो गए.

खाई में गिरे वाहन तक बनाई पहुंच, रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं. खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

मेरठ जिले के रहने वाले बताए जा रहे पर्यटक: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नैनीताल घूमने आए थे. हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया. जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद स्थिति की निगरानी की और अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं.

“हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो चुकी है. हादसे में घायल अन्य पर्यटकों का रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.”
– अमित कुमार, सीओ

अस्पताल में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है. जबकि, गंभीर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं, दुर्घटना स्थल पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया.

हादसे के कारणों की जा रही जांच: फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. इसके अलावा ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान एवं परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है.

एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि हादसे में ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी सुहेमा (8 साल) पुत्री नफीस निवासी मेरठ,हल्की चोट, तस्वीब्या (11 साल) पुत्री रहीस, माहिरा (1 साल) पुत्री नईमुद्दीन, सोफिया (15 साल) पुत्री नवाब, सना (22 साल) पत्नी आशिक,आशिक (24 साल) पुत्र नवाबुद्दीन,साद (2 साल) पुत्र आशिक,आयशा (23 साल) पत्नी, मोनिश , अनिशा (40 साल) पत्नी निजामुद्दी, शाकिर (35 साल) पुत्र यामिन, फरत (48 साल) पत्नी इकबाल,नफीस (45 साल) अहमद, रशीद (45 साल) अहमद, लाइबा (30 साल) पति नईम, उल्बिया (25 साल) पिता अनीश अहमद, मोनिश (30 साल) पुत्र निजामुद्दीन,रेशमा (40 साल) पत्नी नवाब,रुकसाना (50 साल)पत्नी अनीश अहमद, इनम (9 साल) पुत्री शाकिर, फ़ेह्जा (5 साल) पुत्री शाकिर ,अबूजर (7 साल) पुत्र शाकिर हल्की चोट, इनम (9 साल) पुत्री शाकिर, फ़ेह्जा (5 साल) पुत्री शाकिर, अबूजर (7 साल) पुत्र शाकिर,घायल हो गए. वहीं नादरीन (32 साल) मेरठ, फरद बेगम (40 साल) की मौक पर ही मौत हो गई. मृतकों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue Reading

Previous: सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर
Next: US-ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज को खोलने के लिए 14-पॉइंट MoU पर साइन किए

Related Stories

Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस

Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस

June 18, 2026
पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त

पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त

June 18, 2026
हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई

June 18, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस

Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस

June 18, 2026
पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त

पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त

June 18, 2026
हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई

June 18, 2026
हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत

हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत

June 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस
  • पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त
  • हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई
  • हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.