Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भीमताल के मोरा गांव में आतंक का अंत! पिंजरे में फंसा गुलदार, आदमखोर है या नहीं इसकी जांच होगी

Uk Fast Khabar April 28, 2026

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में गुलदारों ने आतंक मचा रखा है, 15 दिन में दो लोगों को गुलदार शिकार बना चुके हैं

नैनीताल: जिले के भीमताल और जौलीकोट क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है. बीते 15 दिन में दो लोगों को गुलदार द्वारा शिकार बनाने के बाद से स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं. मंगलवार सुबह वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार भीमताल ब्लॉक के मोरा गांव में कैद हुआ है.

भीमताल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार: भीमताल क्षेत्र में दहशत का कारण बने गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है. गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि वन विभाग अभी यह पुष्टि करने में जुटा है कि पकड़ा गया गुलदार ही आदमखोर है या नहीं.

मोरा गांव में पकड़ा गया गुलदार: जानकारी के अनुसार, मोरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे में देर रात गुलदार फंस गया. पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. खासकर पास के भदयूनी गांव में छह दिन पहले युवक कमल सिंह बिष्ट को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था. जिसके बाद वन विभाग पर गुलदार को पकड़ने का दबाव बढ़ गया था. बताया जा रहा है कि इससे पहले मोरा गांव से सटे सूर्याजाला और ज्योली क्षेत्र में भी दो महिलाओं को गुलदार ने अपना शिकार बनाया था. लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते वन विभाग ने मोरा, भदयूनी समेत आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे और गश्त भी बढ़ा दी थी.

पकड़ा गया गुलदार आदमखोर है या नहीं इसकी जांच होगी: वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) नितिन पंत ने बताया कि-

पिंजरे में कैद हुए गुलदार की जांच की जा रही है. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यही गुलदार आदमखोर है. विशेषज्ञ टीम द्वारा उसके व्यवहार और अन्य पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
-नितिन पंत, रेंजर-

वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की: वन विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने की अपील की है. साथ ही ग्रामीणों को शाम के समय अकेले जंगल या सुनसान स्थानों पर न जाने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए है और अन्य संभावित गुलदारों को पकड़ने के प्रयास भी जारी हैं.

भीमताल के धारी इलाके से 8 गुलदार पकड़े जा चुके हैं: बताते चलें कि भीमताल ब्लॉक के कई गांवों में हाल के दिनों में गुलदार के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. अब तक भीमताल के धारी क्षेत्र में 8 गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुए हैं. आज जो गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, वह आदमखोर है या नहीं इसकी जांच के लिए अब उसके डीएनए सैंपल भी एकत्र किए जाएंगे.

3 अप्रैल को नेशनल लेवल के खो-खो प्लेयर्स की मां को गुलदार ने मारा था: बताते चलें कि 3 अप्रैल को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित सूर्या गांव की महिला हंसी देवी को गुलदार ने शिकार बना लिया था. महिला के दो बेटे खो-खो के नेशनल लेवल के प्लेयर हैं. एक बेटा स्टेट लेवल का खिलाड़ी है.

गुलदार के खौफ से स्कूलों की छुट्टी भी हुई थी: गुलदार के हमलों के कारण भीमताल ब्लॉक में जन-जीवन ठहर सा गया. खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने यहां 25 और 27 अप्रैल को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी भी घोषित की थी. बच्चों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया गया था.

Continue Reading

Previous: सिक्किम में पीएम मोदी ने खेला फुटबॉल, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, आप भी देखिए
Next: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, रूट डायवर्जन प्लान जारी, देखकर ही घर से निकलें

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.