Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

30 घंटे बाद 300 मीटर दूर नाले से बरामद हुआ 6 वर्षीय विधिका का शव, रावली महदूद में बही थी रानीपुर क्षेत्र में मिली

Uk Fast Khabar September 9, 2026

6 साल की विधिका सोमवार शाम खेलते समय नाले में बह गई थी, तभी से उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा था

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम नाले के तेज बहाव में बहकर लापता हुई छह वर्षीय मासूम विधिका का शव करीब 30 घंटे बाद मंगलवार रात को नाले से बरामद कर लिया गया. बच्ची की तलाश में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद हुआ. शव घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर रानीपुर थाना क्षेत्र में नाले से मिला.

सोमवार शाम नाले में बही थी विधिका: जानकारी के मुताबिक, बीती सात सितंबर की शाम रावली महदूद क्षेत्र में बारिश के दौरान दो बच्चियां नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई थीं. दोनों के नाले में बहने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने बचाव का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने सात वर्षीय हिमानी पुत्री सोहनपाल निवासी फरीदपुर, थाना कीरतपुर, बिजनौर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम नाले के तेज बहाव में बह गई थी.

दो दिन से चल रहा था सर्च अभियान: हादसे की सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी. बाद में एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नाले के अंदर और आसपास के स्थानों पर रातभर सर्च अभियान चलाया. नाले में भारी मात्रा में कूड़ा जमा होने और कई स्थानों पर लोगों की ओर से सीवर लाइन डाले जाने के कारण रेस्क्यू अभियान में टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
30 घंटे बाद मिली विधिका की बॉडी: घनी आबादी के बीच से गुजर रहे नाले में कई जगह पानी की मात्रा भी ज्यादा थी. मंगलवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अलग अलग स्थानों पर बच्ची की तलाश जारी रखी. कई टन कूड़ा जेसीबी मशीनों से बाहर निकाला गया. करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में एक बच्ची का शव दिखाई दिया. टीम ने शव को बाहर निकाला. शव की पहचान 6 साल की विधिका के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस की ओर से पंचानामा की कार्रवाई की जा रही है.

सात सितंबर को रावली महदूद में नाले में बहकर लापता हुई छह वर्षीय बच्ची की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी. बच्ची बहकर आगे चली गई थी और रानीपुर क्षेत्र में नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
-अजय शाह, थाना प्रभारी, सिडकुल, हरिद्वार-

बच्चों के खेलते समय हुआ था हादसा: गौरतलब है कि सोमवार शाम 6 साल की विधिका और उसकी सहेली 7 साल की हिमानी खेल रहे थे. इसी दौरान वो उफनाए हुए नाले में बह गईं. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को बहते देखा तो बचाने की कोशिश की. हिमानी को तो लोगों ने नाले से सकुशल निकाल लिया था. लेकिन विधिका की किस्मत खराब थी कि वो तेज बहाव में बह गई. सोमवार शाम से ही लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था. आखिरकार 30 घंटे बाद मंगलवार रात विधिका का शव नाले से रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ.

Continue Reading

Previous: पहाड़ की संपदा को बाहरी मॉडल की जरूरत नहीं, खेती में छिपा है उत्तराखंड की उन्नति का सबसे बड़ा जवाब : डॉ. प्रेमचंद शर्मा
Next: ऋषिकेश बापूग्राम वन भूमि विवाद: लोगों की सरकार को चेतावनी, ठोस पैरवी नहीं की तो चुनाव बहिष्कार

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.